{"_id":"5f2c349f8ebc3e3ce36bdd6b","slug":"do-kendron-par-do-paaliyon-mein-562-pareekshaarthee-denge-pareeksha-chitrakutt-news-knp5753965146","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो केंद्रों पर दो पालियों में 562 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो केंद्रों पर दो पालियों में 562 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा
विज्ञापन
कलक्ट्रेट सभागार में बैठक के दौरान निर्देश देते डीएम शेषमणि पांडेय, साथ में मौजूद एडीएम जीपी सिं?
- फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा जिले के दो केंद्रों पर नौ अगस्त को दो पालियों में होगी। 562 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा केंद्र पर जाने और लौटने के दौरान सैनिटाइजेशन जरूरी होगा। मास्क लगाए रखना होगा। केवल पहचान के दौरान मास्क हटाना होगा। परीक्षा को लेकर बृहस्पतिवार को डीएम शेषमणि पांडेय की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षार्थियों को गुमराह करने वाले अराजकतत्वों पर विशेष नजर रखें। संवेदनशील स्थलों की सघन जांच कराई जाए। संयुक्त प्रवेश परीक्षा के उप नोडल अधिकारी प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय मानिकपुर के बैठक में उपस्थित न होने पर जवाब मांगा गया।
जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक बलिराज राम को निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्र गोस्वामी तुलसीदास राजकीय महाविद्यालय बेड़ी पुलिया, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कर्वी में सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल रहेगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी दोनों परीक्षा केंद्रों पर स्वास्थ्य टीम लगाकर परीक्षार्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग कराएं। उन्होंने प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए कि दोनों केंद्रों पर मास्क के स्टाल भी लगाए जाएं। उप जिलाधिकारी कर्वी और डीआईओएस से केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने के लिए कहा। अपर जिलाधिकारी से कहा कि दोनों केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट और सचल दल टीम गठित करेें।
वहीं बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के अतिरिक्त समन्वयक महामति प्राणनाथ महाविद्यालय मऊ के डॉ. एस कुरील ने बताया कि परीक्षा नौ अगस्त को दो केंद्रों पर दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 9 से 12 बजे और दूसरी पाली में अपराह्न 2 से 5 बजे तक परीक्षा होगी। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि गोस्वामी तुलसीदास राजकीय महाविद्यालय में 362 और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कर्वी में 200 परीक्षार्थी बैठेंगेे।
विज्ञापन
परीक्षा केंद्र के दो सौ गज की परिधि में धारा 144 लागू रहेगी
डीएम ने कहा कि परीक्षा केंद्र के दो सौ गज की परिधि में धारा 144 लागू रहेगी। परीक्षा केंद्र से पांच सौ मीटर की दूरी तक फोटोकॉपी, साइबर कैफे, पीसीओ आदि पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। अपर पुलिस अधीक्षक से कहा कि प्रश्न पत्रों को सुरक्षित परीक्षा केंद्रों पर पहुंचाने, परीक्षा केंद्र पर शांति और कानून व्यवस्था कायम रखने और परीक्षा खत्म होने के बाद सामग्री नोडल अधिकारी तक पहुंचाने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात करते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराएं। बैठक में अपर जिलाधिकारी जीपी सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक प्रकाश स्वरूप पांडेय, उप जिलाधिकारी कर्वी रामप्रकाश, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनोद कुमार, वरिष्ठ कोषाधिकारी शैलेश कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रकाश सिंह, प्राचार्य सीएल चौरसिया सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।