{"_id":"6264452a600fa76e7775c68f","slug":"dm-sp-heard-the-problems-in-the-police-station-resolution-day-chitrakoot-news-knp6929136200","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाना समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनीं समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाना समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनीं समस्याएं
विज्ञापन
फोटो- 7- राजापुर में संपूर्ण समाधान दिवस पर जन शिकायतों को सुनते डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल व एसपी अ
- फोटो : CHITRAKOOT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजापुर (चित्रकूट)। जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल व पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा की उपस्थिति में थाना पहाड़ी व राजापुर में थाना समाधान दिवस संपन्न हुआ। इस दौरान फरियादियों की समस्याओं को सुनकर शीघ्र निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने कहा कि भूमि विवाद से सम्बन्धित प्रकरणों में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर शासन की मंशा के अनुरूप गुणवत्तायुक्त निस्तारण कराया जाए।
जिलाधिकारी ने थानाध्यक्ष पहाड़ी को निर्देश दिए कि जो सीज वाहन सड़क के किनारे खड़े हैं तो उसके लिए लेखपाल से संपर्क कर शासकीय जमीन पर व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। डीएम-एसपी ने महिला शिकायत, जन शिकायत रजिस्टर का अवलोकन कर आवेदन पत्रों के निस्तारण की गुणवत्ता की भी जांच की।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि समस्याओं का निस्तारण समयबद्ध तरीके से गुणवत्तापरक कराया जाए। थाना समाधान दिवस में एसडीएम राजापुर प्रमोद कुमार झा, तहसीलदार राम केवल त्रिपाठी, सीओ चकबंदी पहाड़ी अनंत सिंह, नायब तहसीलदार कर्वी रामानंद मिश्रा, थाना राजापुर प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार मिश्रा, पहाड़ी थानाध्यक्ष अजीत कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे।