फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   DM salaries of two officers stopped the absent

डीएम ने गैरहाजिर दो अफसरों का वेतन रोका

Fri, 04 Nov 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो चित्रकूट
अमर उजाला ब्यूरो चित्रकूट Updated Fri, 04 Nov 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
DM salaries of two officers stopped the absent
बैठक मे निर्देश देतीं डीएम मोनिका रानी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में दो अधिकारियों के गैरहाजिर मिलने पर नाराज डीएम ने उनका वेतन रोकने के निर्देश दिए।  साथ ही आधार कार्ड की फ ीडिंग की गति धीमी होने पर कहा कि काम में तेजी लाने की हिदायत दी।
विज्ञापन


डीएम मोनिका रानी ने लाभार्थियों के आधार कार्ड की फीडिंग व आधार बेस पेमेंट की प्रगति कम होने पर नाराजगी जताई। खंड विकास अधिकारियों से कहा कि विभाग वार, वर्षवार कराए गए कार्यों का विवरण फोटो सहित तैयार कर मुख्य विकास अधिकारी को उपलब्ध कराएं। उन्होंने बेड़ पुलिया से राम घाट, परिक्रमा मार्ग तक सड़क के चौड़ीकरण के कार्य की प्रगति की जानकारी मांगी। निर्देश दिए कि इस रास्ते में जिन-जिन विभागों के तार, पोल, हैंडपंप, पाइप लाइन, पेड़ आदि हैं तो वे तत्काल उसे शिफ्ट कराएं।  
विज्ञापन

प्रभागीय वनाधिकारी को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री की घोषणा के कार्यों में जो भी आपत्तियां वन विभाग ने लगाई गई है, उनका निस्तारण तत्काल कराएं ताकि विकास कार्य समय से पूर्ण हो सकें। डीएम ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना विभाग के अधिशासी अभियंता और राजकीय निर्माण निगम के परियोजना प्रबंधक के लगातार कई बैठक में गैरहाजिर रहने पर सीडीओ को निर्देश दिए कि दोनों का वेतन रोका जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ए दिनेश कुमार, जिला विकास अधिकारी अजितेंद्र नारायण मिश्र, परियोजना निदेशक ज्ञानेंद्र त्रिवेदी, जिला पंचायत राज अधिकारी रामपाल सिंह, उप निदेशक कृषि जगदीश नारायण, अर्थ एवं संख्याधिकारी दिल्लीपति आदि अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed