फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   DM inspected the site of the proposed CM Model School.

Chitrakoot News: डीएम ने प्रस्तावित सीएम मॉडल विद्यालय के स्थल का मुआयना

Sat, 14 Mar 2026 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sat, 14 Mar 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
DM inspected the site of the proposed CM Model School.

विज्ञापन
चित्रकूट। जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने एसपी के साथ शनिवार को प्रस्तावित मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय के निर्माण स्थल का निरीक्षण किया।
बताते चलें कि विद्यालय का भवन 24.49 करोड़ से बनेगा और इसके लिए 12.20 करोड़ की पहली किस्त स्वीकृत हो गई है। विद्यालय आगरहुडा–सरैया बॉडी पोखरी मार्ग पर स्थित चयनित स्थल पर बनेगा। यह विद्यालय प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक 1500 विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान करेगा। निरीक्षण के दाैरान डीएम ने कार्यदायी संस्था के सहायक अभियंता को निर्देश दिए कि विद्यालय भवन मुख्य मार्ग के समीप बनाया जाए। साथ ही, खेल मैदान को विद्यालय परिसर के पीछे प्रस्तावित किया जाए। ताकि विद्यार्थियों को बेहतर और सुरक्षित वातावरण मिल सके। उन्होंने निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ करने और गुणवत्ता के साथ समयबद्ध रूप से पूरा करने पर जोर दिया। कार्य में लापरवाही न बरतने की सख्त हिदायत भी दी गई। इस अवसर पर कार्यदायी संस्था के अवर अभियंता, सहायक अभियंता, उपजिलाधिकारी मानिकपुर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed