फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   dm found cattle tied in panchayat building

डीएम को पंचायत भवन में बंधे मिले मवेशी

Sat, 22 Jan 2022 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
dm found cattle tied in panchayat building
निरीक्षणके दौरान निर्देश देते डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ला। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
पहाड़ी(चित्रकूट)। मिर्जापुर हकीमपुर ग्राम पंचायत का निरीक्षण करने पहुंचे जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल को पंचायत भवन में ग्रामीण का कब्जा मिला। एसडीएम को कब्जा हटवाने और ग्राम पंचायत सचिव पर कार्रवाई के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने वैक्सीनेशन शिविर का जायजा भी लिया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी गांव में लगे वैक्सीनेशन शिविर का जायजा लेने जा रहे थे। रास्ते में पंचायत भवन के बाहर मवेशी बंधे देखकर वह रुक गए। परिजन में गांव के अमरदीप के पशु चारा खा रहे थे। बरामदे उसकी कार भी खड़ी थी। एसडीएम ने ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव को बुलाकर नाराजगी जताई। एसडीएम राजापुर से कहा कि कब्जा हटवाकर यहां सफाई कराएं और परिसर में इंटरलॉकिंग करवाई जाए।
विज्ञापन

पंचायत सचिव पर कार्रवाई के निर्देश भी दिए। देर शाम सचिव मान सिंह को प्रतिकूल प्रविष्ट दे दी गई। टीकाकरण शिविर में प्रधान से कहा कि ग्रामीणों को वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करें। किशारों और 60 वर्ष से ऊपर आयु के बुजुर्गों को शत-प्रतिशत टीके लगवाएं। कहा कि दोनो डोज के नौ माह बाद बुस्टर डोज भी लगवाएं। एसडीएम प्रमोद कुमार झा, नायब तहसीलदार पुष्पेंद्र सिंह, संजय सिंह, सरधुवा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed