{"_id":"5fd8f0868ebc3e3b6a747d10","slug":"dm-chitrakutt-news-knp6000989185","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोशाला व मनरेगा के काम में न हो लापरवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोशाला व मनरेगा के काम में न हो लापरवाही
विज्ञापन
मऊ। मऊ तहसील सभागार में मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। डीएम शेषमणि पांडेय व एसपी अंकित मित्तल ने कहा कि समस्या निस्तारण में कमी नहीं होना चाहिए। इसका विशेष ध्यान दें। ग्राम पंचायतों में गोशाला संचालन, प्रधानमंत्री आवास, सामुदायिक शौचालय, मनरेगा के कार्य, पोषण मिशन, अविरल जल अभियान आदि विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारी रिपोर्ट उपलब्ध कराएं। मिशन शक्ति के अंतर्गत महिला, बालिकाओं के सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के प्रति अधिक से अधिक कार्य किए जाएं।
डीएम ने एसडीएम मऊ नवदीप शुक्ला से कहा कि राजस्व तथा पुलिस विभाग के अधिकारियों को मौके पर भेजकर भूमि संबंधी मामलों को अभियान चलाकर निस्तारित कराएं। तहसीलदार को यह भी निर्देश दिए कि ड्रोन सर्वे व मतदाता सूची पुनरीक्षण के कार्यक्रम के साथ-साथ अविवाहित वरासत दर्ज कराने के कार्य को अभियान चलाएं। इस मौके पर डीएम और एसपी ने निराश्रित एवं असहाय लोगों को कंबल दिए गए।
समाधान दिवस में सीडीओ अमित आसेरी, प्रभागीय वनाधिकारी कैलाश प्रकाश, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. इम्तियाज, जिला विकास अधिकारी आरके त्रिपाठी, जिला पंचायत राज अधिकारी संजय कुमार पांडेय, परियोजना निदेशक अनय कुमार मिश्रा, डीसी एनआरएलएम राम उदरेज यादव, उप निदेशक कृषि टीपी शाही, तहसीलदार मऊ सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।