फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   dm and other officers inspected in chitrakoot

प्रमुख सचिव ने हवाई पट्टी के काम का किया निरीक्षण, गुणवत्ता के अनुरूप काम कराने के निर्देश

Sun, 12 Jul 2020 10:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
dm and other officers inspected in chitrakoot
फोटो-4- हवाई पटटी पर चल रहे निर्माण की जानकारी लेते नोडल अधिकारी राजेश कुमार सिंह व मौजूद डीएम शेषम - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट में प्रमुख सचिव (परिवहन) राजेश कुमार सिंह ने हवाई पट्टी विस्तारीकरण का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने जिले में चल रहे अन्य निर्माण कार्यों को भी देखा। राइट्स संस्था, एयरपोर्ट के अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य समय से पहले पूरा कराने को कहा।
विज्ञापन

रविवार को डीएम शेषमणि पांडेय के साथ निरीक्षण करने पहुंचे प्रमुख सचिव ने कहा कि कार्यों की गुणवत्ता शासन के अनुरूप रहे, इसका विशेष ध्यान दें। इस दौरान पुराने व नए रन-वे के निर्माण, बाउंड्री वाल, फायर स्टेशन, पार्किंग, टर्मिनल बिल्डिंग, एप्रेन आदि कामों को देखा। उन्होंने डीएम से कहा कि लगातार मानिटरिंग करें। कोई समस्या हो तो अवगत कराएं।
विज्ञापन

ताकि शासन से उसका निस्तारण कराया जा सके। इस काम को प्राथमिकता के तौर पर जल्द से जल्द पूर्ण कराया जाना है। निरीक्षण के दौरान विशेष सचिव नमामि गंगे शत्रुघन सिंह, मुख्य विकास अधिकारी डॉ महेंद्र कुमार, अपर जिलाधिकारी जीपी सिंह, उप जिलाधिकारी कर्वी अश्विनी कुमार पांडेय, तहसीलदार कर्वी दिलीप कुमार सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed