{"_id":"69b5a704d02b561c6105a58e","slug":"dissatisfaction-in-two-neighborhoods-due-to-lack-of-cleaning-of-drain-chitrakoot-news-c-215-1-aur1007-128293-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: नाले की सफाई न होने से दो मोहल्लों में नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: नाले की सफाई न होने से दो मोहल्लों में नाराजगी
Sat, 14 Mar 2026 11:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Sat, 14 Mar 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
फोटो न- 14 सीकेटीपी 10 जगदीशगंज मोहल्ला में गंदगी से बजबजाता नाला। संवाद
चित्रकूट। शहर के पांडेय कॉलोनी के पास एक किमी से अधिक लंबे नाले की सफाई न होने से जगदीश गंज और द्वारिका पुरी मोहल्लों के निवासियों में नाराजगी है। यह नाला कई स्थानों पर खुला है, जिससे दुर्गंध फैलती है। बरसात के दिनों में घरों और दुकानों में पानी घुस जाता है। दोनों मोहल्लों की 20 हजार से अधिक आबादी इस समस्या से सीधे प्रभावित है।
यहां के निवासियों रामनरेश यादव और अजय यादव ने बताया कि यह नाला कई साल पुराना है। बस्ती बसने के बावजूद इसकी नियमित सफाई नहीं होती। खुले नाले के कारण वाहन चालकों को दुर्घटनाओं का सामना करना पड़ता है। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी लालजी यादव ने नाले की समय-समय पर सफाई का दावा किया है। उन्होंने कहा कि बरसात से पहले सभी प्रमुख नालों की सफाई पूरी कर ली जाती है। (संवाद)