{"_id":"623cc4a17acd9067b0039389","slug":"dispute-resolved-now-work-on-the-bridge-will-start-soon-chitrakoot-news-knp687315895","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुलझा विवाद, अब जल्द शुरू होगा पुल पर काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुलझा विवाद, अब जल्द शुरू होगा पुल पर काम
विज्ञापन
Dispute resolved, now work on the bridge will start soon
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट/भरतकूप। निर्माणाधीन बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर रेलवे लाइन पर ओवरब्रिज का काम अब जल्द शुरू हो जाएगा। मजदूरों व निर्माण कंपनी के बीच चल रही खींचतान व अन्य विवाद को सुलझा लिया गया है। 15 मार्च को कार्य स्थल पर गिरकर मरे आगरा के मजदूर के परिजनों को आर्थिक मदद दिलाने, दो अन्य ठेकेदारों के हिसाब फाइनल करने की सहमति बनी है। कंपनी के अधिकारियों का दावा है कि तीन दिन के अंदर बचा कार्य शुरू हो जाएगा।
बता दें कि भरतकूप थाना क्षेत्र के बांदा मार्ग पर बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के निर्माणाधीन बागे नदी पर बदौसा में पुल बनाने का काम रुका पड़ा है। यहां कामकाज के दौरान 15 मार्च की शाम आगरा जिले के जैतपुर थाना अंतर्गत नएपुर निवासी मजदूर आशीष (28) पुत्र खेत कुमार की गिरकर मौत हो गई थी।
कार्य स्थल पर सुरक्षा के उपाय न होने, लापरवाही की रिपोर्ट दर्ज कराने और मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर अन्य मजदूरों ने हंगामा किया। तब से कार्य बंद चल रहा था। अमर उजाला में 23 मार्च को खबर छपने के बाद निर्माण कंपनी के अधिकारियों से लखनऊ से पूछताछ हुई। अतर्रा सीओ कार्यालय में कंपनी के अधिकारी व मजदूरों के बीच बातचीत का दौर चला।
विज्ञापन
गुरुवार को निर्माण कराने वाली बरफानी इंफ्राटेक कंपनी फिरोजाबाद के निदेशक अमित दुबे व सीनियर मैनेजर धनंजय सिंह ने पेटी कांट्रेक्टर लल्लू व उमेद से बातचीत की। तय हुआ कि मृत मजदूर के परिजनों को बीमा व श्रमिक नियमों से मिलने वाली आर्थिक मदद जल्द दिलाने का प्रयास होगा। इसके अलावा कंपनी के अन्य कर्मचारी व मजदूर मिलकर निजी स्तर से कुछ मदद करेंगे।
पेटी कांट्रेक्टर लल्लू व उमेद ने उनके मजदूरों का लगभग दो लाख रुपया बाकी दिलाने की मांग की और कांट्रेक्ट खत्म करने की बात कही। इनका हिसाब किया गया और नये कांट्रेक्ट में मजदूरों को बुलाया गया है। कंपनी के निदेशक ने बताया कि सारा विवाद सुलझ गया है और तीन दिन के अंदर अधूरा पड़ा काम पूरा कराने के लिए काम शुरू होगा।