{"_id":"57d832d64f1c1beb5bd4809b","slug":"display-of-social-harmony-in-chitrakoot","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मनगरी में दिखा सामाजिक सौहार्द ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मनगरी में दिखा सामाजिक सौहार्द
चित्रकूट
Updated Tue, 13 Sep 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
ईदगाह मस्जिद में नमाज अदा करते नमाजी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार को बकरीद, बुढ़वा मंगल और गणेश उत्सव एक साथ मनाया गया। दोनों समुदाय के लोगों ने एक दूसरे को बधाई दी। जिले में ईद उल जुहा पर्व में मुस्लिमों ने प्रमुख मस्जिदों में नमाज अदा कर सुख व सर्व कल्याण की दुआ मांगी। मस्जिदों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था को लेकर 39 स्थानों पर 41 मजिस्ट्रेट तैनात रहे और मुख्यालय के संवेदनशील स्थानोें पर पुलिस बल रूट मार्च करता रहा।
विज्ञापन
बकरीद में मंगलवार को शहर के ईदगाह डरियनटोला, फरासनटोला, बाबूटोला व सीतापुर, बिहारा, हिनौता, गोंडा, कैलहा, सेमरिया, सेमरदहा, छीबों, सरधुवा, सुरेसन, कलवलिया, र्साइंपुर, भौंरी, पहाड़ी, मऊ, रेडी भुसौली, मानिकपुर की मस्जिदों में नमाज अदा की गई। हर साल की तरह इस बार भी बकरों की कुर्बानी देकर जलसा किया गया। बच्चे, युवा वर्ग व वृद्धों ने एक दूसरे को गले मिलकर बकरीद की बधाई दी।
विज्ञापन
राजनैतिक दल के नेता सांसद भैरों प्रसाद मिश्रा, सदर विधायक वीर सिंह पटेल, मानिकपुर विधायक चंद्रभान सिंह पटेल, बसपा प्रत्याशी जगदीश गौतम, सपा प्रत्याशी निर्भय सिंह पटेल, सपा जिलाध्यक्ष भइयालाल यादव, बसपा जिलाध्यक्ष रामलखन निषाद, मो. शफीक, कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामभवन गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह, पंकज मिश्रा, रंजना पांडेय ने मुस्लिम बस्तियों में पहुंचकर पर्व की बधाई दी।
विज्ञापन
जिला मुख्यालय में गणेश उत्सव पर भक्तों ने कई स्थानों पर झांकिया सजाई। जहां भगवान गणेश के दर्शन को सुदूर क्षेत्र से भक्त आते हैं। मंगलवार को सभी पंडालों में विशेष पूजन कीर्तन हुआ। शाम को सजावट के साथ भगवान गणेश के दर्शन करने को भक्तों की भीड़ उमड़ी। पुरानी बाजार, नई बाजार, सीतापुर, तरौंहा, जगदीश गंज व द्वारिका पुरी में गणेश उत्सव धूमधाम से चला। रात को भजन संध्या का भी दौर चलता रहा।
प्रत्येक साल की तरह इस वर्ष भी बुढ़वा मंगल पर धर्मनगरी के प्रसिद्ध हनुमान धारा में मंदिर में दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में भक्त प्रात: काल से पहुंच गये। लैनाबाबा, राजापुर, नांदी के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में भंडारे का आयोजन हुआ। नांदी व राजापुर के प्रसिद्ध मंदिरों में भक्तों ने पूजा पाठ कर भजन कीर्तन गाय।