फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Disabled participants showed strength in sports

Chitrakoot News: खेलकूद में दिव्यांग प्रतिभागियों ने दिखाया दम

Fri, 15 Dec 2023 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Fri, 15 Dec 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Disabled participants showed strength in sports
चित्रकूट। अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग जन सशिक्तकरण पखवाड़े के अंतर्गत मध्यमिक शिक्षा अभियान के अंतर्गत दिव्यांग प्रतिभागियों की खेलकूद व सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन श्रीगंगा प्रसाद जनसेवा इंटर कॉलेज में किया गया। जिसमें दिव्यांग प्रतिभागियों ने दिखाया दम।
विज्ञापन

खेलकूद प्रतियोगिता में श्री गंगा प्रसाद जनसेवा इंटर कॉलेज, पोद्यर इंटर कॉलेज, कृषि इंटर कॉलेज भौरी, हनुमत इंटर कॉलेज नांदी तौरा, राजकीय बालिका इंटर कालेज कर्वी सहित अन्य कॉलेजों के प्रतिभागी छात्र-छात्राएं रहे। कुर्सी दौड़, ट्राइसाइकिल दौड़, रस्साकशी दौड़, निबंध, कला व फुटबॉल की प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ कोआपरेटिव बैंक के अध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने किया।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक संतोष मिश्र ने कहा दिव्यांग छात्र-छात्राओं में हुनर की कमी नहीं है।समग्र शिक्षा के जिला समन्वय विवेक कुमार माध्यमिक विवेक कुमार, प्रधानाचार्य सीतराम सिंह शिक्षक कमला साहू, मइया दीन पटेल, सुरेश प्रसाद, अवधेश सिंह मनीषा कुमार पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चित्रकूट। कुर्सी दौड़ में प्रथम अजय पाल, द्वितीय रज्जू तृतीय सोमनाथ, बालिका वर्ग में प्रथम साधना प्रथम प्रीति द्वितीय, 150 मीटर दौड़ मेेंं बालक वर्ग में प्रथम अजय पाल, द्वितीय नितिन, बालिका वर्ग में प्रथम वंदना सिंह प्रथम, माया देवी द्वितीय, चित्रकला प्रतियोगिता में बालक वर्ग में प्रथम अनुज उपाध्याय, बालिका वर्ग में प्रथम कोमल रही। निबंध प्रतियोगिता में बालक वर्ग में शिवराज सिंह प्रथम, द्वितीय अमन रहे। गोला फेंक में बालिका वर्ग में प्रथम अंजली व द्वितीय रोशनी देवी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed