{"_id":"603a35648ebc3ee908406352","slug":"died-heart-chitrakoot-news-masons-failure-chitrakutt-news-knp614395358","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोटो नंबर- 13","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोटो नंबर- 13
विज्ञापन
फोटो=13- घटना की जानकारी देने के दौरान रोते बिलखते मृतक के भाई हीरालाल को सांत्वना देते परिजन। । सं
- फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट/पहाड़ी। पहाड़ी थाना क्षेत्र के कपना इटवरा गांव में शनिवार को एक राज मिस्त्री की हृदयगति रुकने से मौत हो गई। मृतक किसान के परिजनों का आरोप है कि बिजली का बिल अधिक देख कर उसे मानसिक तनाव हो गया। इस कारण हृदयगति रुकने से उसकी मौत हो गई।
कपना इटवरा निवासी राजमिस्त्री मनोज रैदास शुक्रवार शाम को भुइहरी गांव से काम करके लौटा था। घर आने पर उसकी परिजनों के साथ बिजली के बिल को लेकर चर्चा हुई। इस दौरान वह बेहोश होकर गिर गया।
परिजन उसे लेकर पहाड़ी सीएचसी पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। डॉक्टरों ने बताया कि उसे हार्टअटैक आया है। इस पर लोग उसे लेकर जिला अस्पताल जा रहे थे लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
मृतक के भांजे जितेंद्र कुमार व भतीजे राम बिहार ने बताया कि गुरुवार को बिजली के दो बिल आए हैं। इसमें एक बिल 75 हजार रुपये व दूसरा पांच हजार दो सौ रुपये का था। इसके बाद से वह तनाव में था। इसी तनाव में उसे हार्ट अटैक पड़ गया।
घटना के बाद मृतक की पत्नी ज्ञानमती व मां हेमरानी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के कुलदीप, कल्लू व सुरजीत तीन पुत्र है। पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार किया है। अधीक्षण अभियंता पीके मित्तल ने बताया कि इस मामले की जानकारी उन्हें नहीं है।