{"_id":"4207c846385a76960f1580828d4ebd71","slug":"did-not-ask-so-fast-from-april-25-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगें न मानी तो 25 अप्रैल से अनशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगें न मानी तो 25 अप्रैल से अनशन
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट।
Updated Fri, 17 Apr 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जल संस्थान में ठेके पर काम करने वाले पंप श्रमिकों ने गुरुवार को जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में प्रदर्शन किया। बाद में इन लोगों ने डीएम को दिए ज्ञापन में कहा है कि 24 तक मांगें नहीं मानी तो वे 25 अप्रैल से क्रमिक अनशन करेंगे।
विज्ञापन
जलसंस्थान की जिला इकाई अध्यक्ष कमलेश कुमार पांडे की अगुवाई में जल संस्थान के ठेका श्रमिक जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और वहां पर प्रदर्शन किया।
कमलेश कुमार ने कहा कि चित्रकूट मंडल जल संस्थान के सभी श्रमिक कई साल से शासन-प्रशासन से मजदूरी बढ़ाने की मांग कर रहे हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पिछले साल भी क्रमिक अनशन किया गया था तब सचिव डीपी सिंह ने आश्वासन दिया था कि अगले वित्तीय वर्ष में सरकार निर्धारित दरों के अनुसार ही टेंडर में रेट डाले जाएंगे।
विज्ञापन
इस मौके पर सेवा प्रदाता ठेकेदार भी थे पर कुछ नहीं हुआ। इन लोगों ने कहा कि 24 अप्रैल तक हमारी मांगें नहीं मानी गईं तो अगले दिन से वे लोग क्रमिक अनशन पर बैठ जाएंगे। इस मौके पर आशीष चौबे, सुरेंद्र कुमार सिंह, योगेंद्र कुमार, काशी प्रसाद, कालका, धनराज यादव, राजेश शुक्ला मौजूद रहे।
विज्ञापन