फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Diarrhea enhances, hospital reaching half a dozen of a family

डायरिया बढ़ा, एक परिवार के आधा दर्जन पहुंचे अस्पताल

Sun, 23 Apr 2017 12:14 AM IST
चित्रकूट
चित्रकूट Updated Sun, 23 Apr 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
Diarrhea enhances, hospital reaching half a dozen of a family
जिला अस्पताल में भर्ती डायरिया से पीड़ित एक ही परिवार के सदस्य - फोटो : amarujala
चित्रकूट। गर्मी के साथ ही डायरिया का प्रकोप बढ़ रहा है मुख्यालय के आस पास के गांव में ही सफाई व्यवस्था न होने व प्रदूषित पानी पीने की वजह से उल्टी दस्त के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। पहले सोनेपुर गांव के तीन युवक इसके शिकार हुए अब बनाड़ी के एक ही परिवार के आधा दर्जन सदस्यों को डायरिया के प्रभाव में आने से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


अस्पताल में डायरिया के इलाज का पूरा भरोसा व सभी तरह की दवाएं होने का दावा तो किया जाता है लेकिन एक दिन पूर्व ही डायरिया पीड़ित नि:शक्त छात्र की मौत होने के कारण के बारे में सीएमएस कुछ भी नहीं बोल रहे।
विज्ञापन


 शनिवार को मुख्यालय से सटे बनाड़ी गांव निवासी गोपाल दास की मां दशोदिया देवी, पत्नी सुनैना, पुत्री प्रीति, आकांक्षा व पूजा को एक साथ घर में उल्टी दस्त की शिकायत हुई। जिससे पूरा परिवार परेशान हो गया और सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा कोठिलिहाई के राममनोहर पुत्र चुन्नी, नयागांव निवासी हसीना पत्नी अमृतलाल, निर्मोही अखाड़ा निवासी लखनलाल को भी डायरिया की शिकायत पर भर्ती कराया गया है। गौरतलब है कि सोनेपुर गांव में शुक्रवार को तीन युवक उल्टी दस्त की शिकायत पर भर्ती हुए हैं।

शनिवार को तीनों को इलाज के बाद घर भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि घरों के सामने खुली नाली व हैंडपंप के पास एकत्र गंदा पानी की सफाई करने सफाई कर्मी नहीं आता है। जिससे यह रोग फैल रहे हैं। प्रधानपति बद्री पटेल ने कहा कि जल्द ही सभी नालियों की सफाई कराई जाएगी। बनाड़ी गांव में भी गंदगी का आलम है जिससे संक्रामक रोग फैल रहे हैं।

तो फिर कैसे हो गई छात्र की मौत
चित्रकूट। जिला अस्पताल में डायरिया से निपटने के लिए पर्याप्त दवाएं व डॉक्टर समेत सुविधाएं होने का दावा सीएमएस ने किया है। सीएमएस डॉ.एनके गुप्ता ने बताया कि डायरिया के मरीज तो बढ़ रहे हैं जिसे देखते हुए पर्याप्त दवाओं का स्टाक किया गया है।


एक दिन पूर्व ही अस्पताल में डायरिया से पीड़ित झारखंड के एक नि:शक्त छात्र की मौत के सवाल पर कोई जवाब नहीं दिया। सिर्फ इतना कहा कि पहले से उसकी हालत ज्यादा खराब थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed