फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Dharmnagri Tenpon of e-rickshaw drivers made identity cards

धर्मनगरी के टेंपों, ई-रिक्शा चालकों के बने पहचान पत्र

Sun, 01 Jan 2017 11:06 PM IST
चित्रकूट
चित्रकूट Updated Sun, 01 Jan 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
Dharmnagri Tenpon of e-rickshaw drivers made identity cards
ई-रिक्शा चालक को परिचय पत्र देते एसपी डीपी सिंह। - फोटो : अमर उजाला
पुलिस अधीक्षक ने आए दिन बढ़ रहीं दुर्घटनाओं को रोकने के लिए अनोखी पहल की। मुख्यालय के सभी टेपाें व ई-रिक्शा चालकों के साथ कोतवाली परिसर में रविवार को बैठक की। जिसमेें चालकों की भी समस्याओं को जाना गया। सुरक्षित यात्रियों को पहुंचाने के लिए शहर में वाहन धीमी गति से चलाने के निर्देश दिए। इसके अलावा सभी चालकों से परिचय पत्र बनवाने को कहा ताकि तीर्थ यात्रियों को चालकों के नाम व पते की जानकारी हो सके। परिचय पत्र होने से चालकों को भी कई लाभ होंगे।
विज्ञापन



     कोतवाली परिसर में यातायात को लेकर की गई गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक डीपी सिंह ने कहा कि पर्यटन स्थल होने के कारण चित्रकूट में बड़ी संख्या में तीर्थ यात्री आते हैं। रेलवे स्टेशन में उतरने के बाद टेपों से धर्मनगरी पहुंचते है। जिनके साथ अक्सर कुछ घटनाएं होती हैं। रास्ते में होने वाली इन घटनाओं से धर्म नगरी का नाम खराब होता है। लाखों श्रद्धालु अमावस्या मेला में भी आते हैं।
विज्ञापन




जिसमें चालक ओवर लोड करते है और दुर्घटनाएं होती हैं। इसको देखते हुए वाहन चालक यातायात के बनाये गये नियमों के अनुसार  ही वाहन चलाएं। सीओ सदर राजेश तिवारी ने यातायात नियमों की जानकारी देकर कहा कि तेज गति से वाहन न चलाएं। इसके साथ ही निर्धारित संख्या से अधिक सवारियों को न बैठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed