{"_id":"65b6973cd8dfec1df50bd487","slug":"dharmanagari-will-be-beautified-with-rs-243-crores-chitrakutt-news-c-12-1-knp1080-561799-2024-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: 243 करोड़ से होगा धर्मनगरी का सुंदरीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: 243 करोड़ से होगा धर्मनगरी का सुंदरीकरण
विज्ञापन
मंदाकिनी दर्शन के लिए रामघाट का बन रहा आकर्षक द्वार
फोटो नंबर- 4-
संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। श्री चित्रकूटधाम तीर्थ विकास परिषद के माध्यम से धर्मनगरी में विकास कार्य जारी हैं। मंदाकिनी नदी किनारे रामघाट के प्रवेश द्वार को आकर्षक ढंग से बनाया जा रहा है। इससे श्रद्धालुओं को आकर्षित किया जा सकेगा। 243.60 लाख की लागत से रामघाट स्थल का बाहरी विद्युतीकरण होगा।
अपर उप जिलाधिकारी (विशेष कार्याधिकारी उत्तर प्रदेश श्री चित्रकूटधाम तीर्थ विकास परिषद) पंकज वर्मा ने बताया कि मंदाकिनी नदी किनारे रामघाट, परिक्रमा मार्ग, वाल्मीकि आश्रम, राजापुर तुलसी तीर्थ से लेकर अन्य स्थान शामिल हैं। यहां पर विकास कार्य के लिए बजट स्वीकृत हुआ है। 73.62 लाख की लागत से पर्यटन विकास कार्य के अंतर्गत टॉयलेट ब्लाक, ड्रिंकिग वाटर, म्यूरलवाल, रेस्टिंग एरिया का कार्य व टॉयलेट ब्लाक की दीवारों पर रेड स्टोन लगाने का कार्य पूर्ण हो गया है।
उन्होंने बताया कि 420.75 लाख की लागत से पर्यटन चौराहे से रामघाट व शिवरामपुर तिराहा तक पथ प्रकाश का काम लगभग पूरा है। 243.60 लाख की लागत से रामघाट स्थल का बाहरी विद्युतीकरण कार्य किया जायेगा। इसमें प्रवेश द्वार भी शामिल है। जिसका निर्माण तेजी से जारी है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --