{"_id":"611aa9c78ebc3e43096ee1de","slug":"dharmanagari-resonated-with-the-cheers-of-har-har-mahadev-chitrakoot-news-knp6464812112","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर हर महादेव से गूंज उठी धर्मनगरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर हर महादेव से गूंज उठी धर्मनगरी
विज्ञापन
सावन के अंतिम सोमवार को रामघाट स्थित स्वामी मत्स्यगजेंद्र नाथ का जलाभिषेक करने को उमड़ी श्रद्घ?
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट/खोही। सावन के आखिरी सोमवार को रामघाट स्थित मतगजेंद्रनाथ शिवमंदिर में भक्तों ने बड़ी संख्या में जलाभिषेक किया। वही अन्य शिवालयों में भी भक्तों की भीड़ लगी रही। शाम को मतगजेंद्रनाथ की पालकी यात्रा भी निकाली गई।
सुदूर क्षेत्र से भक्त रामघाट स्थित मतगजेंद्रनाथ मंदिर पहुंचे और जलाभिषेक किया। इसी तरह से भरतकूप क्षेत्र के मड़फा स्थित शिवमंदिर, मऊ स्थित ऋषियन के मंदिर, पहाड़ी कस्बे के पालेश्वरनाथ मंदिर व चर गांव स्थित सोमनाथ के मंदिर में विधि-विधान से पूजा पाठ किया। हर- हर महादेव के मंत्र से धर्मनगरी सुबह से शाम तक गूंजती रही। हर शिवालयों में भक्तों की लंबी लाइन लगी रही। कहीं भी कोरोना गाइडलाइन का पालन होते नहीं दिखा।
धूमधाम के साथ निकाली गई भगवान शिव की पालकी यात्रा
चित्रकूट/खोही। रामघाट स्थित मतगजेंद्र नाथ मंदिर में हर साल की तरह सोमवार को धूमधाम के साथ पालकी यात्रा निकाली गई। मंदिर से पालकी में भोलेनाथ को सवार भक्त कंधे में रखकर रामघाट स्थित छोटी परिक्रमा लगाई गई। इसके बाद महाआरती कार्यक्रम और मालपूआ प्रसाद का वितरण किया गया। मतगजेंद्र नाथ मंदिर के कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप तिवारी व पुजारी विपिन महाराज ने बताया कि कोविड नियमों का पालन कर यात्रा निकाली गई। इस मौके पर यात्रा में आचार्य नवलेश दीक्षित, योगेंद्र दास महाराज, बृजेंद्र शास्त्री, राजू महाराज, शुभम शुक्ला, माया, आनंद सिंह पटेल, वीपी पटेल, जानकी शरण गुप्ता, अतुल सिंह आदि मौजूद रहे।