फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Dharmanagari lit up with lamps on Devotthan Ekadashi

देव दिवाली पर्व में दीपों से जगमाने लगी धर्मनगरी

Mon, 15 Nov 2021 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Dharmanagari lit up with lamps on Devotthan Ekadashi
धर्मनगरी चित्रकूट में देवोत्थान एकादशी पर दीपदान के बाद जगमगाती मंदाकिनी और रामघाट। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। भगवान श्रीराम की तपोभूमि चित्रकूट में देव दिवाली पर्व में श्रद्धालुओं की आस्था देखने को मिली। रामघाट में श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी में डुबकी लगाकर दीपदान किया। जिससे मंदाकिनी व रामघाट दीपों से जगमगाने लगा। मेला की व्यवस्था के लिए यूपी सहित एमपी के प्रशासनिक अधिकारी व पुलिस बल जवान सुरक्षा में लगे रहे।
विज्ञापन

सोमवार को देव दिवाली (देवोत्थान एकादशी) पर्व पर श्रद्धालुओं ने रामघाट स्थित मंदाकिनी नदी में भोर में स्नान किया। इसके बाद परिवार श्रद्धालुओं ने एक-एक कर दीप जलाये। नगर पालिका परिषद चित्रकूट धाम की तरफ से भी एक साथ हजारों दीप जलाए गए। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता व एसडीएम पूजा यादव सहित धर्मनगरी के साधू संत मौजूद रहे। इसके बाद श्रद्धालु भगवान कामता नाथ के दर्शन कर पंचकोसीय परिक्रमा लगाया। विभिन्न धार्मिक स्थानों का दर्शन किया। मेला क्षेत्र का जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ला व एसपी धवल कुमार ने निरीक्षण कर व्यवस्था देखी। एमपी क्षेत्र के अधिकारी भी मेला क्षेत्र में डटे रहे।
विज्ञापन

घरों में भी मनाया देव दिवाली पर्व
चित्रकूट। घरों में भी परंपरा अनुसार देवोत्थान एकादशी का पर्व मनाया गया। घरों में दीप जलाकर पूजा पाठ किया गया। जिसमें भगवान विष्णु की पूजा पाठ की गई। गन्ना सहित अन्य फल चढ़ाए गए। इसके बाद प्रसाद का वितरण किया गया। मान्यता है कि आज के बाद से शुभ कार्य शादी विवाह के कार्यक्रम की शुरुआत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तुलसी माता का विवाह धूमधाम से किया
चित्रकूट। हर साल की तरह इस वर्ष भी माता तुलसी व शालीग्राम का विवाह धाम धाम के साथ धर्मनगरी के मठमंदिरों में किया गया। जिसमें रामघाट स्थित भरतमंदिर में कार्यक्रम किया गया। जिसमें गाजे बाजे के साथ बरात निकाली गई। इसके बाद विधि विधान से विवाह की रस्मपूरी की गई। भरत मंदिर के महंत दिव्यजीवनदास ने बताया कि तुलसी विवाह का महत्व बताया।

कई बार लगा जाम पर मुस्तैद रही टीम
चित्रकूट। देव दिवाली को लेकर लाखों श्रद्घालुओं के चित्रकूट पहुंचने पर शहर समेत बेड़ी पुलिया रामघाट और कई अन्य प्रमुख स्थानों पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। जिससे शहर में ही कई बार प्रमुख चौराहों पर जाम लगा। इस दौरान यातायात विभाग की टीम होमगार्डों के साथ सभी जगह मुस्तैद दिखी। जिससे श्रद्धालुओं और अन्य लोगों को खास परेशानी नहीं हुई।

धर्मनगरी चित्रकूट में देवोत्थान एकादशी पर दीपदान के बाद जगमगाती मंदाकिनी और रामघाट। संवाद

धर्मनगरी चित्रकूट में देवोत्थान एकादशी पर दीपदान के बाद जगमगाती मंदाकिनी और रामघाट। संवाद- फोटो : CHITRAKOOT

 धर्मनगरी चित्रकूट में देवोत्थान एकादशी पर दीपदान के बाद जगमगाती मंदाकिनी और रामघाट। संवाद

धर्मनगरी चित्रकूट में देवोत्थान एकादशी पर दीपदान के बाद जगमगाती मंदाकिनी और रामघाट। संवाद- फोटो : CHITRAKOOT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed