फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Dharmanagari lit up, the Mandakini coast decorated with lamps

छोटी दिवाली पर जगमगाई धर्मनगरी, लाखों दीपों के साथ मंदाकिनी सजी

Wed, 03 Nov 2021 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Dharmanagari lit up, the Mandakini coast decorated with lamps
दीपदान मेले के दौरान सजा रामघाट और मंदाकिनी का आकर्षक दृश्य। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। भगवान श्रीराम की तपोभूमि में पांच दिवसीय दीपदान मेला में दीपदान के लिए श्रद्धालु पहुंचे। मंदाकिनी नदी में स्नान कर रामघाट में दीपदान किया। भगवान कामता नाथ के दर्शन कर पंचकोसीय परिक्रमा लगाया।
विज्ञापन

आज दीपावली पर मंदाकिनी में डुबकी लगाकर भक्त परिक्रमा करेंगे। महंत दिव्य जीवदास, संत नवलेश दीक्षित ने बताया कि चित्रकूट सब दिन बसंत प्रभु सिय लखन समेत रामचरित मानस की यह चौपाई तपोभूमि को महान बताने के लिए काफी है। आने वाले श्रद्धालु को समाजसेवी खाने पीने की वस्तुएं बांटने कार्य कर रही है। मां सेवा संस्थान ने निशुल्क चाय का वितरण रेलवे स्टेशन चित्रकूट धाम में किया। संस्था की प्रबंधक संजुला पांडेय, अध्यक्ष चंद्रमोन द्विवेदी, सचिव जितेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। परिक्रमा मार्ग में भी कई स्थानों पर भंडारे किया जा रहा है।
विज्ञापन

एसपी-एसडीएम ने देखे सुरक्षा इंतजाम, ड्रोन से निगरानी
चित्रकूट। पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने उप जिलाधिकारी सदर पूजा यादव, क्षेत्राधिकारी नगर शीतला प्रसाद पांडेय के साथ रामघाट, यूपीटी तिराहा, बेड़ी पुलिया का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। भ्रमण के दौरान प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कर्वी राजीव कुमार सिंह, यातायात प्रभारी योगेश कुमार यादव, चौकी प्रभारी सीतापुर रामवीर सिंह आदि मौजूद रहे। उधर मप्र क्षेत्र में डीएम अजय कटेसारिया व एसपी धर्मवीर सिंह ने लगातार मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया। दीपावली अमावस्या मेला में सुरक्षा के दृष्टिगत जनपद चित्रकूट व बांदा की ड्रोन टीम ने यूपीटी तिराहा, रामघाट, परिक्रमा मार्ग व अन्य प्रमुख जगहों की निगरानी ड्रोन कैमरे से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धड़ाम रही यातायात व्यवस्था
चित्रकूट। जिला मुख्यालय से लेकर बेडीपुलिया फिर पोददार इंटर कालेज के हास्टल के तिराहे पर बुधवार की शाम को यातायात व्यवस्था पूरी तरह धड़ाम रही। छोटे वाहनों से लेकर बाइक सवार दो घंटे तक फंसे रहे। इस दौरान डयूटीरत पुलिस कर्मियों के अलावा जोन व सेक्टर मजिस्टेटों का पता नहीं रहा। जिससे स्थिति और बिगडी। कुछ ऐसा ही हाल शाम को मुख्यालय में भी रहा। राजापुर पुल व बस्ती में भी कई बार जाम लगा।

नरक चतुर्दशी, हनुमान जयंती पर हुई पूजा अर्चना
चित्रकूट/राजापुर। जिला मुख्यालय समेत तुलसी जन्मस्थली राजापुर में दीप महोत्सव की पूर्व संध्या में नरक चतुर्दशी, हनुमान जन्मोत्सव हनुमान मंदिरों में रामचरित मानस अखंड पाठ, हनुमान चालीसा, हनुमानाष्टक, हनुमान बाहु आदि संकट हरण ग्रंथों का बड़े श्रद्धा भाव से पूजा अर्चना हुए। राजापुर कस्बे के संत तुलसी सेवा आश्रम के संचालक आचार्य पं रामनरेश द्विवेदी ने बताया कि नरक चतुर्दशी के दिन ही संकटमोचन बजरंगबली का जन्मोत्सव बड़े धूमधाम से मनाई जाती है। पुजारी सूर्यप्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि हनुमान जयंती का महत्व बताया। इस दौरान ओंकार पांडेय, दीपकमणि मिश्रा, गौरव द्विवेदी, रामखिलावन ओझा, चंद्रशेखर द्विवेदी, रमाशंकर पांडेय, केदारनाथ गर्ग, कौशल किशोर पांडेय, पूजा द्विवेदी आदि लोगों ने हनुमान जयंती पर बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। संवाद

 धर्मनगरी चित्रकूट में दीपदान मेले में नरक चतुर्दशी छोटी दिवाली पर मंदाकिनी नदी व रामघाट दियों क?

धर्मनगरी चित्रकूट में दीपदान मेले में नरक चतुर्दशी छोटी दिवाली पर मंदाकिनी नदी व रामघाट दियों क?- फोटो : CHITRAKOOT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed