{"_id":"597626ee4f1c1bfb1c8b47cb","slug":"devotion-to-the-devotees-made-by-jalabhishek","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलाभिषेक कर भक्तों ने किया जयघोष ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलाभिषेक कर भक्तों ने किया जयघोष
चित्रकूट
Updated Mon, 24 Jul 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
शिवरात्री
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चित्रकूट। सावन माह के तीसरे सोमवार को धर्मनगरी में स्वामी मत्यगयेंद्रनाथ की मूर्ति पर लाखों श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। इसके साथ ही शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र के शिवालयों में भोले बाबा की मूर्र्ति में विधिविधान से पूजा पाठ कर जल चढ़ाया। प्रमुख मंदिरों में सुरक्षा के लिए भारी पुलिस फोर्स तैनात रही।
देवाधिदेव की मूर्ति पर सोमवार के दिन जलाभिषेक करने से अधिक पुण्य मिलता है इसलिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु शिवालयों में जलाभिषेक करने के लिए सुबह से एकत्र हो गए। बार मंदिर के आसपास अधिक पुलिस फोर्स लगाने से श्रद्धालुओं को अधिक परेशानी नहीं हुई। अमावस्या मेला होने के कारण इस बार अधिक भीड़ रही। इस तरह से शहर के मंदाकनी घाटों पर बने शिवालयों में जलाभिषेक किया।
ग्रामीण क्षेत्रों में पहाड़ी कस्बा के पालेश्वर नाथ मंदिर में सुदूर क्षेत्र से ग्रामीणों ने पहुंचकर जलाभिषेक किया। मऊ,मानिकपुर, भरतकूप, शिवरामपुर, राजापुर आदि क्षेत्र में स्थित शिवमंदिरों में परिवार सहित भक्तों ने विधि विधान से पूजा की जिसमें शिव मूर्ति पर बेलपत्र, धतुरा, फूल माला चढ़ाने के बाद भोले बाबा की स्तुती की। जिसमें महिलाओं ने भी बढ़ चढ़कर पूजा पाठ किया।