फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Devotees should avoid coming to Chitrakoot on Amavasya: DM

भाद्रपद मास की अमावस्या पर घर में रहकर करें पूजन

Tue, 31 Aug 2021 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Devotees should avoid coming to Chitrakoot on Amavasya: DM
चित्रकूट। तीर्थक्षेत्र में भदई अमावस्या पर श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। श्रद्धालुओं को कोविड-19 का बचाव करते हुए घर पर ही रहकर पूजापाठ करने की सलाह डीएम ने दी है।
विज्ञापन

मंगलवार को जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने बताया कि छह व सात सितंबर को भाद्रपद मास की अमावस्या पड़ रही है। इस दौरान धार्मिक स्थल रामघाट, कामदगिरि परिक्रमा मार्ग मेंश्रद्धालु दर्शन भ्रमण के लिए जनपद के अलावा आसपास के क्षेत्रों से आते हैं। इस बार कोरोना के चलते धर्म स्थलों के अंदर परिसर के आकार को देखते हुए एक बार में एक स्थान पर 50 से अधिक श्रद्धालु एकत्र न होने तथा फेस मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग की अनिवार्यता की शर्त के साथ खोले जाने की अनुमति प्रदान की गई है। इसके अलावा रात 10 बजे से प्रात: 6 बजे तक कोरोना कर्फ्यू भी लागू है। जिलाधिकारी ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि धार्मिक स्थलों पर न आकर घर पर ही पूजा अर्चन करें। शासन के निर्देशों का पालन करते हुए स्वयं के साथ अन्य लोगों को भी कोरोना संक्रमण से बचाया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed