{"_id":"61fec2f9d8c6bf26c230e389","slug":"devotees-gathered-in-religious-rituals-on-the-occasion-of-vasant-panchami-chitrakoot-news-knp679063124","type":"story","status":"publish","title_hn":"वसंत पंचमी की धूम, धार्मिक अनुष्ठानों में उमड़े श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वसंत पंचमी की धूम, धार्मिक अनुष्ठानों में उमड़े श्रद्धालु
विज्ञापन
फोटो-3- चित्रकूट के बरमपुर गांव में सरसों के फूल खिले खेत के पास वंसत पंचमी पर खुशी मनाते बच्चे। सं?
- फोटो : CHITRAKOOT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट/खोही। मां सरस्वती के अवतरण का पर्व वसंत पंचमी परंपरागत तरीके से मनाया गया। धर्मनगरी में श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी नदी में पुण्य स्नान कर पंचकोसीय परिक्रमा की। इसके साथ ही क्षेत्र के मठ-मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान हुए। ग्रामीण क्षेत्रों में भी घर-घर वसंतोत्सव की धूम रही।
आश्रम जानकीमहल, कामदगिरी मंदिर, पंजाबी आश्रम, निर्मोही अखाड़ा, संतोसी अखाड़ा, बड़ा अखाड़ा, सहित गायत्री मंदिर में भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। महिलाएं परिवार सहित पीले वस्त्र धारण कर धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया। गायत्री शक्ति पीठ में डा. रामनारायण त्रिपाठी के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ।
उन्होंने कहा कि मां सरस्वती के अवतरण को ही वसंत पंचमी पर्व कहा जाता है। बिना सरस्वती की कृपा से विद्या धन नहीं मिल सकता है। कार्यक्रम में यजमान विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता पीके मित्तल व दिव्यांग विश्वविद्यालय के डा. रजनीश सिंह मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय परिसर में कुलपति प्रो. भरत मिश्रा व जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग विवि के कुलपति प्रो. योगेश दुबे की मौजूदगी में शिक्षकों ने मां सरस्वती की पूजा-अर्चना कर पुष्प अर्पित किए। उधर, मानिकपुर, मऊ, बरगढ़, राजापुर, पहाड़ी, शिवरामपुर, भरतकूप व सरैंया के स्कूल-कालेजों में शिक्षकों ने मां सरस्वती की पूजा कर मंगलकामना की।

फोटो-1- वसंत पंचमी पर गायत्री साधकों ने पूजन कर हवन किया। संवाद- फोटो : CHITRAKOOT

फोटो-2- वाह भई वाह कितना अच्छा मौसम है- वसंत पंचमी पर शायद चित्रकूट के खुटहा गांव में सरसों के फूल खि- फोटो : CHITRAKOOT