{"_id":"6afb405e333e7ee51608fd55","slug":"devotees-concluded-their-chhath-fast-by-offering-arghya-to-the-rising-sun-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1007-138944-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रतियों ने खोला छठ का व्रत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रतियों ने खोला छठ का व्रत
Mon, 16 Nov 2026 11:12 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Mon, 16 Nov 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
16 सीकेटीपी-01-उगते सूर्य को अर्ध्य देती महिलाएं। संवाद
चित्रकूट। उगत सूरज देव... पारंपरिक गीतों से सोमवार की भोर में धर्मनगरी के घाट गूंज उठे।
भोर की पहली किरण के साथ ही छठ पूजा की व्रती महिलाओं ने नदी के पानी में खड़े होकर उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। इसके साथ ही चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन हो गया और व्रतियों ने 36 घंटे के निर्जला व्रत का पारण किया।
कर्वी के पुल घाट, रामघाट, भरत घाट सहित शहर के अन्य घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ रही। व्रती महिलाएं शृंगार कर पूजन सामग्री से सजी टोकरियां लेकर घाटों पर पहुंचीं। परिवार के सदस्य और बच्चे भी उनके साथ रहे। पूजन के दौरान संतान की लंबी उम्र और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की गई।
छठ महापर्व में पूजा के साथ प्रसाद का भी विशेष महत्व है। छठी मइया को गेहूं के आटे, गुड़ और घी से तैयार ठेकुआ, फल, नारियल और गन्ना अर्पित किया जाता है। मौसमी फल और अन्य पारंपरिक पकवान भी प्रसाद में शामिल होते हैं।
विज्ञापन
एसडीएम कॉलोनी की उमा दुबे व साधना करोड़िया ने बताया कि छठी मइया के प्रसाद की विशेष मान्यता है। इसे ग्रहण करने के लिए भोर पहर से ही लोग घाटों पर पहुंचने लगते हैं। पूजा के बाद प्रसाद वितरण किया गया।