{"_id":"6612ec5309e997c16e090f34","slug":"devotees-camped-at-major-pilgrimage-places-of-chitrakoot-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-106137-2024-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: चित्रकूट के प्रमुख तीर्थ स्थानों पर श्रद्धालुओं ने जमाया डेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: चित्रकूट के प्रमुख तीर्थ स्थानों पर श्रद्धालुओं ने जमाया डेरा
विज्ञापन
चित्रकूट। चैत्र की सोमवती अमावस्या एक दिन पहले धर्मनगरी के रामघाट सहित प्रमुख तीर्थ स्थानों पर श्रद्धालुओं ने डेरा जमा लिया है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए बाहरी जनपद की पुलिस फोर्स भी तैनात हो गई है।
चैत्र मास की सोमवती अमावस्या में कामदगिरि की परिक्रमा लगाने के लिए श्रद्धालु पैदल, सहित अपने-अपने वाहनों से धर्मनगरी पहुुंच रहे हैं। रामघाट में मंदाकिनी स्नान कर परिक्रमा मार्ग, जानकीकुंड व अन्य तीर्थ स्थानों पर श्रद्धालु देखे जा रहे हैं।
दिगंबर अखाड़े के महंत दिव्यजीवन दास ने बताया कि सोमवती अमावस्या पर व्रत रखकर पूजा पाठ करने से फल अधिक मिलता है। इस अमावस्या में भगवान शंकर की पूजा का महत्व अधिक है। उनकी आराधना करने से परिवार का कल्याण हो जाता है।
विज्ञापन
नहीं चले ऑटो, परेशान रहे श्रद्धालु
अमावस्या के एक दिन पहले भी शहर में ऑटो नहीं चले। इससे श्रद्धालु रेलवे स्टेशन से पैदल आने जाने को मजबूर हैं। श्रद्धालुओं का कहना कि ई-रिक्शा वाले मनमाना किराया वसूल रहे हंै। महिलाएं बच्चों को गोद में लेकर व तमाम श्रद्धालु बैग व अटैैची को कंधे पर रखकर धूप में पैदल जाने को विवश रहे। श्रद्धालु प्रशासन की व्यवस्था को कोसते रहे। रेलवे स्टेशनों से रामघाट तक लगभग दस किमी का सफर तेज गर्मी में तमाम श्रद्धालुओं ने पैदल किया। वहीं श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जिला प्रशासन ने रेलवे स्टेशन में रोडवेज बसें भी लगा दी हैं। इससे यात्रियों को सुविधा मिली हैं। भीषण गर्मी के चलते श्रद्धालु पेड़ की छांव ढूंढते नजर आए। गर्मी के चलते बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी रही। महिलाएं अपने बच्चों को पानी पिलाते देखी गईं। भीषण गर्मी की वजह से श्रद्धालु तपती धूप में पैदल चल रहे थे।
पिकअप में बैठकर कर रहे यात्रा
चित्रकूट। सरकार ने पिकअप व ट्रैक्टर यात्रियों को बैठने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा रखा है। इसके बाद भी अमावस्या मेला में पिकअप व टै्रक्टर में बैठकर यात्री आ रहे है। जिससे बड़ी दुर्घटना हो सकती है। रविवार को एक पिकअप में देख गया कि पिकअप के अंदर 20 से अधिक सवारियां बैठी थीं, जिसमें झंडे भी लगे थे।
बाहरी जनपद की पुलिस फोर्स तैनात
मेला ड्यूटी में चार पुलिस उपाधीक्षक, 14 निरीक्षक, 60 उपनिरीक्षक, 4 महिला उप निरीक्षक, 190 मुख्य आरक्षी, 15 यातायात मुख्य आरक्षी, दो उपनिरीक्षक एलआईयू सहित चित्रकूट जिले के पुलिस अधिकारी व पुलिस के जवान की तैनाती की गई है। एसपी अरुण कुमार सिंह मेला क्षेत्र का भ्रमण कर व्यवस्थाएं देखीं।
नौ अप्रैल तक का तय रूट डायवर्जन
प्रयागराज से बांदा व सतना जाने वाले वाहन
-बोड़ी पोखरी चौराहा से राजापुर होते हुए बांदा की तरफ जाएंगे।
-बोड़ी पोखरी चौराहा से सरैंया मारकुंडी होते हुए सतना की तरफ जाएंगे।
-राजापुुर से आने वाले बड़े वाहन पहाड़ी से अतर्रा बांदा की तरफ जाएंगे।
बांदा से प्रयागराज जाने वाले वाहन
-अतर्रा से बिसंडा से पहाड़ी से राजापुर होकर प्रयागराज की तरफ जाएंगे।
सतना से प्रयागराज व कौशांबी जाने वाले वाहन
- बड़ी पाटिन तिराहा से इटवा डुडैला, मारकुंडी तिराहा, पुलिस लाइन तिराहा, बोड़ी पोखरी चौराहा होकर प्रयागराज की तरफ जाएंगे।
- बड़ी पाटिन तिराहा से इटवा डुडैला, मारकुंडी तिराहा, पुलिस लाइन तिराहा होकर बोड़ी पोखरी चौराहा से राजापुर होते हुए कौशांबी की तरफ जाएंगे।