{"_id":"5707f68c4f1c1b1b70c811e6","slug":"devi-songs-rang-dharmnagri","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवी गीतों से गूंजी धर्मनगरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवी गीतों से गूंजी धर्मनगरी
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
Updated Fri, 08 Apr 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
मुख्यालय के देवी मंदिर में पूजन करती महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चैत्र नवरात्र के पहले दिन सुबह से देवी मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। घरों में सूर्योदय के पूर्व ही स्नान कर देवी मां को जल अर्पित किया गया और कलश स्थापना हुई। इसके बाद मां भगवती का पाठ हुआ। मंदिरों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे।
विज्ञापन
शुक्रवार तड़के से ही देवी मंदिरों में देवी गीत व घंटों की ध्वनि से माहौल भक्तिमय हो गया। मंदाकिनी किनारे जुटी महिलाओं ने देवी मंदिर पहुंचकर देवी माता को जल अर्पित किया। देवी गीतों के बीच पुरानी बाजार, शंकर बाजार के काली देवी के मंदिरों में दिनभर भक्तों ने पूजा अर्चना की। खासकर बंधोइन और तरौंहा के देवी मंदिर में भारी भीड़ रही। शाम को देवी मंदिर रंग बिरंगी झालरों की रोशनी से नहा उठे। भक्तों खासतौर से महिलाओं की सुरक्षा के लिए मंदिरों में पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन