फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Development will get wings in the new year

Chitrakoot News: नए साल में लगेंगे विकास को पंख

Mon, 01 Jan 2024 12:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jan 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
Development will get wings in the new year
चित्रकूट/पहाड़ी। धर्मनगरी में उद्योग लगाने के सपने साकार होने लगे हैं। नवंबर में पाठा के मारकुंडी गांव में आटा मिल का शिलान्यास हुआ था। बरगढ़ क्षेत्र में शीतल पेय बनाने वाली वरुण ब्रेवरेजेज ने फैक्टरी लगाने के लिए 500 करोड़ का निवेश किया है। इसके लिए 67 एकड़ जमीन का आवंटन किया गया है। पहाड़ी कस्बे के बकटा गांव के पास डिफेंस कॉरिडोर के लिए जमीन अधिग्रहित की गई थी। इसमे उद्योग लगाने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश सरकार के इनवेस्टमेंट समिट में चित्रकूट जिले मेें 11498 करोड़ का इनवेस्ट के लिए विभिन्न कंपनियों ने एमओयू साइन किया था। जिला प्रशासन की तरफ से 1400 एकड़ भूमि को उद्याोग लगाने के लिए चिह्ति किया गया हैं। जहां पर उद्योग लगाने की तैयारी की जा रही है। जिसमें सबसे अधिक बरगढ़ क्षेत्र मेंं अभी निवेश कंपनिया कर रही हैं। इसमेंं शीतल पेय निर्माता कंपनी वरूण ब्रेवरेजेज पेय फैक्टरी की स्थापना के लिए 500 करोड़ का निवेश किया है। बरगढ़ क्षेत्र में सौर उर्जा पावर प्लांट 800 मेगावाट का लगाया जा रहा है। इसके पहले छीबो में के पास दो सौर ऊर्जा पावर प्लांट लगे थे। जिनकीे शुरुआत भी हो गई है। मानिकपुर क्षेत्र के मारकुंडी क्षेत्र में आटा मिल लगाने के लिए शिलांयास किया गया है। (संवाद)
विज्ञापन


जमीनें उपलब्ध कराई गईं
डीएम अभिषेक आनंद ने बताया कि जिले में उद्यमियों को उद्योग लगाने के लिए जमीनें उपलब्ध कराई जा रही है।जिसमें कुछ कंपनियों ने जिले में निवेश भी किया है। उम्मीद है कि 2024 में भी चित्रकूट जिले में कारोबार करने के लिए कंपनिया निवेश कर सकती हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed