{"_id":"586be9c24f1c1b0f78159801","slug":"despite-severe-cold-burns-bonfires-in-towns","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ाके की ठंड के बाद भी कस्बों में नहीं जले अलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़ाके की ठंड के बाद भी कस्बों में नहीं जले अलाव
ब्यूरो, अमर उजाला,चित्रकूट
Updated Tue, 03 Jan 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
स्टेशन परिसर में ट्रेन का इंतजार करते बैठे दंपती
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में कड़ाके की ठंड पड़ने से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। सर्द हवाएं चलने से लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो रहा है। मुख्यालय के प्रमुख स्थलों पर तो अलाव के सहारे लोग दिन काट रहे हैं लेकिन राजापुर व मऊ कस्बों में अलाव न जलने से राहगीर ठिठुरने को मजबूर हैं। भीषण ठंड से पशु भी बेहाल हैं। ट्रेनें चार से पांच घंटा लेट गुजर रही हैं। जिले में सर्दी कम नहीं हुई। कृषि विज्ञान केंद्र गनीवां के अनुसार अधिकतम तापमान 16 और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रहा।
मंगलवार को कोहरे व ठंड के कारण लोग ठिठुरने को मजबूर हो गये हैं। किसी तरह से आग ताप कर समय काटते रहे। प्रदेश सरकार के निर्देश के बाद भी जिले के राजापुर, मऊ, मानिकपुर, शिवरामपुर, भरतकूप, शिवरामपुर में नाम मात्र के अलाव जल रहे हैं। वहीं कोहरा पड़ने से ट्रेनों में इसका असर पड़ रहा है।
महाकौशल एक्सप्रेस, चित्रकूट एक्सप्रेस, बुंदेलखंड एक्सप्रेस, हाबड़ा एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक आदि ट्रेनें चार से पांच घंटे लेट चल रहीं हैं। वहीं पशु भी इधर-उधर भटकते रहते हैं। जहां कहीं आग जलती हुई मिलती है वहीं खडे़ हो जाते हैं।