{"_id":"5fce70898ebc3ecfad26034a","slug":"demonstration-of-support-in-support-of-farmers-chitrakutt-news-knp59860532","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूटः किसानों के समर्थन में सपाइयों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूटः किसानों के समर्थन में सपाइयों का प्रदर्शन
विज्ञापन
किसानों के समर्थन में प्रदर्शन करने वाले सपाइयों को गिरफ्तार कर बस से पुलिस लाइन ले जाती पुलिस और
- फोटो : CHITRAKUTT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। किसानों के आंदोलन के समर्थन में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को पुलिस को चकमा देकर शहर में बाइक जुलूस निकाला और रोडवेज बस अड्डे के पास प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ विरोध जताया। पुलिस ने सपा के बडे़ नेताओं को उनके घर व अन्य स्थानों से सुबह ही गिरफतार कर लिया था।
फिर भी सपाइयों का दिन भर पुलिस टीम से लुका छिपी का खेल चलता रहा। इसके बावजूद जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक पुलिस को चकमा देकर झांसी मिर्जापुर हाइवे पर धरने पर बैठ गए। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उनको हाइवे से हटाया और उनको थाने ले गई। पुलिस ने 55 कार्यकर्ताओं की गिरफतारी की, जिन्हें देर शाम तक निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के किसान यात्रा के समर्थन में कार्यकर्ताओं ने शहर के शंकर बाजार स्थित मुलायम नगर से बाइक जुलूस निकाला। जुलूस भैरो पागा होते हुए रोडवेज बस स्टैंड के पास पहुंचा। वहां प्रदर्शन कर केंद्र व प्रदेश सरकार के विरोध में नारेबाजी की।
विज्ञापन
भारी संख्या में पुलिस बल ने मौके पर पहुुंचकर प्रदर्शनकारियों को रोका। इसको लेकर जिलाध्यक्ष अनुज यादव व पूर्व विधायक वीर सिंह से पुलिस बल के जवानों से नोंकझोक भी हुई। पूर्व सपा महासचिव फराज खान को पुलिस सुबह ही उनके घर से पकड़ लाई था।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार पुलिस प्रशासन के दम पर सपाइयों की आवाज दबा रही है। किसानों पर जबरन काला कानून थोपा जा रहा है। इस कानून से देश में मंडी व्यवस्था खत्म हो जाएगी। पूर्व विधायक ने कहा कि संविधान जलाने वाले सरकार में आ गए हैं।
सपा कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित किया जा रहा है। इस मौके पर मो. गुलाब खां, साहब लाल द्विवेदी, नरेंद्र यादव, सुभाष पटेल, राजाबाबू, विनय यादव, रोहित यादव, अमर पटेल, रामचंद्र वर्मा व सियाराम गुप्ता मौजूद रहे।