{"_id":"5fa2e1a18ebc3ea36075859e","slug":"demonstration-of-farmers-on-the-problem-of-fertilizer-in-chitrakoot-chitrakutt-news-knp592458666","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूटः खाद की समस्या को लेकर किसानों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूटः खाद की समस्या को लेकर किसानों का प्रदर्शन
विज्ञापन
चित्रकूट। बुंदेलखंड किसान विकास समिति के कार्यकर्ताओं ने अन्ना मवेशी, बिजली व खाद सहित अन्य समस्याओं को लेकर बुधवार को कलक्ट्रेट परिसर में सांकेतिक प्रदर्शन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित छह सूत्री ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया।
डीएम को दिए ज्ञापन में कहा कि जिले में अन्ना मवेशियों की समस्या बढ़ती जा रही है, जो फसलों को नष्ट कर रहे हैं। निजी ट्यूबवेल लेने के लिए कई किसानों ने विद्युत विभाग में धनराशि जमा कर दी है। इसके बाद भी उनको विद्युत उपकरण नहीं दिए जा रहे है।
यूरिया सहित अन्य खादों की कालाबाजारी जारी है। सर्प दंश से मृत्यु होने वालों की पोस्टमार्टम होने के बाद बिसरा की रिपोर्ट नहीं मिलती, जिसको एक माह के अंदर दी जाए। मारकुंडी व घुरेटनपुर गांव में विद्युत उपक ेंद्र की स्थापना और मुकुंदपुर गांव में राजकीय महाविद्यालय बनवाया जाए।
विज्ञापन
ग्राम कर्का पडरिया वाया मानिकपुर व ददरी से सती अनुसइया मार्ग का निर्माण कराया जाए। इस दौरान समिति के अध्यक्ष अनिल प्रधान, प्रदोष पटेल, सुनील पटेल, मनीष कुमार, संजय, सौरभ व दीपू मौजूद रहे।