फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Demonstration of Congressmen against the increase in the price of gas

Chitrakoot News: गैस के दाम में वृद्धि के खिलाफ कांग्र्रेसियों का प्रदर्शन

Thu, 02 Mar 2023 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Mar 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Demonstration of Congressmen against the increase in the price of gas
चित्रकूट। घरेलू और व्यवसायिक गैस सिलिंडर के दामों में वृद्धि के खिलाफ कांग्रेसियों ने तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम राजबहादुर को सौंपा।
विज्ञापन

गुरुवार को कर्वी स्थित कांग्रेस कार्यालय से कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला। तहसील परिसर में पहुंचकर सभा की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल ने कहा कि होली नजदीक आ गई है। सरकार ने घरेलू गैस के दाम 50 रुपये व व्यावसायिक गैस सिलिंडर के दाम 350 रुपये बढ़ा दिए। कहा कि अन्य वस्तुओं में भी महंगाई बढ़ती जा रही है। इससे परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ता चुनवाद प्रसाद ने कहा कि पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए सरकार ने गैस के दामों में वृद्धि किया है। इस मौके पर ओम प्रकाश, विजय मणि, शिवगुलाम, अनिल कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed