फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Demonstrated protest against agricultural laws

चित्रकूट: कृषि कानूनों के विरोध में किया प्रदर्शन

Mon, 14 Dec 2020 10:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Dec 2020 10:29 PM IST
विज्ञापन
Demonstrated protest against agricultural laws
गल्ला मंडी के पास प्रदर्शन करते भाकियू पदाधिकारी। - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। चित्रकूट। नए कृषि कानूनों के विरोध में सोमवार को किसान संगठनों के अलावा सपा, कांग्रेस, बसपा, माकपा, भाकपा, आप व कई अन्य संगठनों के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने झांसी मिर्जापुर हाईवे पर जाम लगाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

इसको लेकर प्रदर्शनकारियों की पुलिस से नोंकझोंक भी हुई। पुलिस सपा के पूर्व विधायक वीरसिंह पटेल व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिवशंकर सिंह यादव समेत 105 लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन ले गई। देर शाम को सभी को निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन ने राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर गल्ला मंडी परिसर कर्वी में अपनी मांगों को लेकर धरना दिया। वहीं, भाकियू के अन्य संगठनों ने सड़क पर केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन कर गिरफ्तारी दी। इस मौके पर सदर तहसील अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, जिला महामंत्री अरुण कुमार पांडेय व शिवदयाल सिंह बघेल मौजूद रहे। वहीं जिलाध्यक्ष राम सिंह पटेल (राही) को जिला प्रशासन ने नजर बंद कर रखा था। धरना स्थल पर एसडीएम सदर रामप्रकाश पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाकियू भानू गुट के जिलाध्यक्ष आकाश पटेल ने कसहाई रोड पर कार्यकर्ताओं के साथ कृषि बिल की अर्थी निकाल कृषि कानून का विरोध किया। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिवशंकर सिंह यादव की अगुवाई में सपाइयों ने सरकार विरोधी नारे बाजी करते हुए पहाड़ी-राजापुर मार्ग पर जाम लगा दिया। इससे सडक के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। इस पर पुलिस सभी को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन ले गई।
उधर, जिलाध्यक्ष अनुज यादव व पूर्व जिला अध्यक्ष भइयालाल यादव के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने कर्वी-राजापुर मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर सदर एसडीएम, सीओ नगर रजनीश यादव व कोतवाल अरुण पाठक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन ले जाया गया।
भाकपा व आप के कार्यकर्ताओं ने महात्मा गंाधी की तस्वीर के सामने मौन व्रत रखकर कृषि कानून का विरोध किया। कचहरी परिसर में आप कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर एक दिवसीय उपवास रखा। प्रदेश सचिव कमलेश सिंह पटेल की अध्यक्षता में कार्यक्रम किया गया।

जिला अध्यक्ष संतोषी लाल शुक्ला ने केंद्र सरकार से कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की। एसपी अंकित मित्तल ने बताया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने को हर संभव प्रयास किए गए। जिले भर में 105 लोगों को गिरफ़्तार किया गया, जिन्हें देर शाम को निजी मुचलके पर छोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed