फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Demonstrated protest against agricultural laws

चित्रकूट: कृषि कानूनों के विरोध में किया प्रदर्शन

Fri, 04 Dec 2020 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Demonstrated protest against agricultural laws
किसानों की समस्याओं को लेकर मुख्यालय में प्रदर्शन करते एआईएसएफ के कार्यकर्ता। - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। नए कृषि कानूनों के विरोध में आल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन व अखिल भारतीय नौजवान सभा ने शुक्रवार को तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। साथ ही राष्ट्रपति को संबोधित छह सूत्री ज्ञापन तहसीलदार संजय अग्रहरि को सौंपा।
विज्ञापन

आल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन के प्रदेश सह सचिव उदयभान यादव ने तहसील परिसर में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों को दिल्ली जाने से रास्ते पर रोकना व उन पर लाठी चार्ज की घटना निंदनीय है। सरकार पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने वाले कानून को वापस ले।
विज्ञापन

जिला संयोजक रविकरण ने कहा कि बिजली के निजीकरण से उपभोक्ताओं को महंगी बिजली मिलेगी। विनोद पाल ने कहा कि सरकार युवाओं को रोजगार देने की गारंटी दे। इस मौके पर दादूराम, बाबूलाल, राजेंद्र, विनोद, हनुमान, रज्जू, शिवमंगल, गोलू व रोहित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed