{"_id":"61e465a5fb926854282d7cc4","slug":"demand-to-get-the-stolen-yogini-vrishanan-s-statue-to-the-district-chitrakoot-news-knp675712277","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोखरी गांव से चोरी गई योगिनी वृषानन की मूर्ति जिले को दिलाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोखरी गांव से चोरी गई योगिनी वृषानन की मूर्ति जिले को दिलाने की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। जिले से 90 के दशक में चोरी गई योगिनी वृषानन की मूर्ति जिले को वापस दिलाने की मांग बुंदेली सेना ने प्रधानमंत्री से की है। यह मूर्ति पेरिस (फ्रांस) से आने के बाद से दिल्ली म्यूजियम में है।
जिले के मऊ थाना अंतर्गत खंडेहा क्षेत्र के लोखरी गांव से योगिनी वृषानन की मूर्ति चोरी हुई थी। यह मूर्ति तस्करों से होते हुए पेरिस (फ्रांस) पहुंच गई थी। मूर्ति संग्रहकर्ता रॉबर्ट श्रीम्फ के पास थी। वर्ष 2008 में भारतीय दूतावास को जानकारी हुई तो प्रयास तेज किए। दूतावास को मूर्ति की प्रमाणिकता सिद्ध करने में दांतों पसीना आ गया। इसी
दौरान रॉबर्ट की आकस्मिक मृत्यु हो गई तो उसकी पत्नी ने खुद मूर्ति भारतीय दूतावास को सौंप दी। भारतीय दूतावास से यह मूर्ति दिल्ली म्यूजियम में रख दी गई है। बुंदेली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि चार सौ किग्रा वजनी बलुआ पत्थर की यह मूर्ति 4.5 फीट ऊंची है। योगिनी वृषानन की मूर्ति जिले के लोखरी गांव में पुन:
विज्ञापन
स्थापित कराने के लिए बुंदेली सेना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भेजा है। बताया कि आदिशक्ति की यह मूर्ति आस्था की केंद्र है और मूर्ति कोल बिरादरी की संस्कृति से जुड़ी है। साथ ही केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल से भी जिले को मूर्ति वापस दिलाने में मदद की मांग की है।