फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Demand for full capacity chillimal pump canal in Chitrakoot

चित्रकूट में पूरी क्षमता से चिल्लीमल पंप कैनाल चलवाने की मांग

Mon, 27 Jan 2020 10:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jan 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Demand for full capacity chillimal pump canal in Chitrakoot
चित्रकूट। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय आह्वान पर जिलाध्यक्ष राम सिंह पटेल के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन

भाकियू पदाधिकारियों ने ज्ञापन में कहा कि ब्राजील के राष्ट्रपति का विश्व व्यापार संगठन में जाना गन्ना व चीनी उत्पादक किसानों के हित में नहीं है। देश के किसानों के हित को देखते हुए भाकियू केंद्र सरकार से ब्राजील पर राजनीतिक, कूटनीतिक दबाव बनाते हुए इस कानून को वापस लिए जाने की मांग की है, जिससे भारत के गन्ना किसानों का शोषण न हो। इस दौरान डीएम से जिले के किसानों की समस्याओं के संबंध में विस्तृत चर्चा की। उनकी प्रमुख मांगों में समर्थन मूल्य पर आधारित दलहन एवं तिलहन के खरीद केंद्र सभी ब्लाकों में सुनिश्चित करने, अमवा में संचालित अस्थायी पशुबाड़ा से सभी गोवंश का भाकियू की पहल पर पांच फरवरी को वितरण, पयस्वनी डायवर्जन बधोईन में अविलंब पाटे लगा कर समय पर पानी स्टोर, ग्राम खंडेहा के मजरा लबेद में बनी पेयजल टंकी से नवीन मंडी तक छूट रहे छोटे मजरे में पेयजल सुविधा, गल्लामंडी में अधूरे पड़े किसान विश्राम गृह व शौचालय का तत्काल प्रभाव से निर्माण, चिल्लीमल पंप कैनाल के तीनों पंप पूर्ण क्षमता से चलाना आदि शामिल हैं। इस मौके पर जिला महामंत्री अरुण पांडेय, तहसील अध्यक्ष तीरथ सिंह, शैलेंद्र सिंह, नीलकंठ द्विवेदी, ब्लाक अध्यक्ष राजकिशोर सिंह, मुन्ना देवरवा, रामेश्वर सिंह, शिव सिंह, जिला मीडिया प्रभारी देवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed