{"_id":"68d97d9c31a888e5e6049901","slug":"delivery-boy-committed-suicide-by-hanging-himself-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-121457-2025-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: डिलीवरी ब्वॉय ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: डिलीवरी ब्वॉय ने फंदा लगाकर दी जान
Sun, 28 Sep 2025 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Sun, 28 Sep 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर-3- अभिषेक कुमार की फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
फोटो- 4- घटना को लेकर बातचीत करते परिजन। संवाद
भाई ने कुछ परिचितों पर अनुचित दबाव बनाने का लगाया आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। शहर के तरौंहा निवासी युवक ने शनिवार देर रात घर के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने कुछ परिचितों पर अनुचित दबाव बनाने का आरोप लगाया है। वह भोजन व नाश्ता घर-घर सप्लाई करने वाली कंपनी में होम डिलीवरी ब्वॉय के रूप में काम करता था।
सदर कोतवाली अंतर्गत तरौंहा निवासी अनिकेत नामदेव ने बताया कि उसका भाई अभिषेक नामदेव (24) एक कंपनी में डिलीवरी ब्वॉय के रूप में काम करता था। नवरात्र में वह नौ दिन व्रत था और घर के बगल में स्थापित दुर्गा मां के पंंडाल में यजमान भी था। शनिवार की देर रात को पंडाल से प्रतिदिन की तरह आया और कुछ खाना खाकर कमरे में सोने चला गया।
रविवार की सुबह उसकी मां उठी तो देखा कमरे में वह साड़ी से फंदा लगाकर लटका था। मां के चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन व आसपास के लोग पहुंचे तो अभिषेक को फंदे से नीचे उतारकर पुलिस सूचना दी। अनिकेत ने बताया कि भाई अभिषेक कई दिनों से तनाव में था। पूछने पर भी कुछ बताया नहीं था। उसके कुछ परिचित के लोग ही उसे परेशान कर रहे थे। दो दिन पूर्व बृहस्पतिवार को उसने बातचीत में कुछ इशारा किया था लेकिन पूरी बात बाद में बताने को कहकर चला गया था।
विज्ञापन
आशंका जाहिर की है कि उसके कुछ दोस्त रुपये के लेन देन को लेकर उस पर दबाव बनाते थे। कोतवाल उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। उसका पंचनामा कराया गया है।