फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   D.El.Ed trainees set up tents, prepared food

Chitrakoot News: डीएलएड प्रशिक्षुओं ने लगाए टेंट, बनाया खाना

Mon, 05 Feb 2024 01:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Feb 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
D.El.Ed trainees set up tents, prepared food
शिवरामपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में अध्ययनरत डीएलएड बैच 2021 के प्रशिक्षुओं का स्काउटिंग, गाइडिंग का प्रशिक्षण दिया गया। इसमें विभिन्न आयामों में उद्देश्य, सिद्धांत, प्रतिज्ञा, नियम, विधि, नीति, कार्य क्षेत्र, ध्वज शिष्टाचार, परेड, स्काउट चिह्न सैल्यूट, स्काउट बैज आदि की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

रविवार को प्राचार्य डायट डॉ. आदर्श कुमार त्रिपाठी की मौजूदगी में प्रशिक्षुओं को प्रकृति प्रेम, मितव्ययिता, आदर्श नागरिकता, अनुशासन एवं समाजसेवा आदि का पाठ पढ़ाया। विभिन्न प्रकार की आपदाओं से निपटने के लिए विभिन्न प्रकार की गांठ, फांस, बंधन, बिना बर्तन के भोजन तैयार करना, टेंट लगाना, टोली बनाना, भ्रमण, साहसिक कार्यक्रम, गीत संगीत, विभिन्न प्रकार की ताली बजाना, खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि का प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

प्रशिक्षक मोहनलाल दीन, आराधना सिंह, अर्चना यादव, प्रेमचन्द्र, जानकीशरण ने प्रदान किया। राज्य स्तर से प्रमाण पत्र प्राप्त होते ही डायट सभी प्रतिभागी प्रशिक्षुओं को प्रदान किया जाएगा। इस मौके पर सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त, जिला सचिव, डायट के प्रवक्ता एवं अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed