फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   D.El.Ed trainees protest against the adjustment of schools

Chitrakoot News: विद्यालयों के समायोजन के विरोध में डीएलएड प्रशिक्षुओं का प्रदर्शन

Sat, 05 Jul 2025 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
D.El.Ed trainees protest against the adjustment of schools
परिषदीय विद्यालयों के समायोजन करने के खिलाफ ज्ञापन देते प्रशिक्षु। 
चित्रकूट। डीएलएड सयुंक्त प्रशिक्षु संघ ने परिषदीय विद्यालयों के समायोजन करने के खिलाफ शनिवार को बीएसए कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन बीएसए को दिया। इसमें मांग की गई कि विद्यालयों का समायोजन रद्द किया जाए।
विज्ञापन

प्रदर्शन संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार परिषदीय विद्यालयों को समायोजन कर रही है। इससे ग्रामीण क्षेत्र के गरीब परिवार के छात्र-छात्राओं को तीन से चार किमी दूर पढ़ने दूसरे स्कूलों में जाना पड़ रहा है। कहा कि सरकार शिक्षकों की भर्ती नहीं कर रही है। विद्यालयों में शिक्षकों की कमी बनी रहती है। कई विद्यालयों में एक दो ही शिक्षक पढ़ाई करा रहे हैं। सरकार शिक्षकों की भर्ती के स्थान पर विद्यालय ही बंद कर रही है। इसका विरोध जारी रहेगा। दिए ज्ञापन में मांग की है कि विद्यालयों के समायोजन को रद्द किया जाए। शिक्षकों की भर्ती की जाए। इस मौके पर दीपक शुक्ला, सोम विक्रम, वेद, नीरज, विक्रम सिंह, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed