फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   dehaat ilaakon kee bijalee aapoorti bepataree

देहात इलाकों की बिजली आपूर्ति बेपटरी

Thu, 06 Aug 2020 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
dehaat ilaakon kee bijalee aapoorti bepataree
चित्रकूट। देहात इलाकों की बिजली आपूर्ति बेपटरी है। इससे लोग परेशान हैं। कनेक्शनधारकों के जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को समस्या बताने केे बावजूद सुधार नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

बरसात के मौसम में बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। बांदा जिले से जोड़े गए जिले के भरतकूप क्षेत्र के 24 गांवों में बिजली आपूर्ति बेहद खराब है। रसिन, फतेहगंज, रौली कल्याणपुर, मानपुर के महेश सिंह, राजेश कुमार, सोहन लाल का कहना है कि बरसात शुरू होने के बाद से कटौती बढ़ गई है। कनेक्शनधारक राजू गुप्ता, महेश गुप्ता, भरतलाल आदि का कहना है कि मनमाना बिल भेजा जा रहा है। आपूर्ति नहीं मिल रही। यही हाल भौरी, बरगढ़ मानिकपुर, सरैंया, भौरी, पहाड़ी, राजापुर क्षेत्र के गांवों में है। बिजली के तार जर्जर हैं। उपकेंद्रों के उपकरण पुराने हो गए हैं। इससे आए दिन फाल्ट होते रहते हैं। बिजली कर्मचारी समय से मौके पर नहीं पहुंचते हैं। इससे दो से तीन दिन तक आपूर्ति बंद रहती है। कई गांवों में कम पावर के ट्रांसफार्मर लगे हैं। लोड ज्यादा है। इससे भी आपूर्ति प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

वहीं अधिशासी अभियंता हाकिम सिंह का कहना है कि उपकरण नए लगाए जा रहे हैं। तार भी बदले जा रहे। फाल्ट आने पर कर्मचारियों को मौके पर भेज कर ठीक कराया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed