{"_id":"66b3db7029c4f0494e014fa4","slug":"death-was-due-to-eating-stale-fish-not-due-to-diarrhea-outbreak-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-108741-2024-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: बासी मछली खाने से हुई थी मौत, डायरिया का नहीं प्रकोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: बासी मछली खाने से हुई थी मौत, डायरिया का नहीं प्रकोप
विज्ञापन
मानिकपुर (चित्रकूट)। विकास खंड की ग्राम पंचायत कल्याणपुर खास में डायरिया फैलने की जानकारी पर बुधवार को एडी स्वास्थ्य रेखारानी गांव पहुंची। दो घंटे तक गांव का भ्रमण कर ग्रामीणों से बातचीत की। एक ग्रामीण की मौत के मामले में परिजनों से बात की तो पता चला कि उसने बासी मछली खाई थी। इससे तबीयत बिगड़ गई और मौत हो गई। एडी स्वास्थ्य का कहना है कि डायरिया का प्रकोप नहीं है।
ग्रामीणों ने मंगलवार को दावा किया था कि सप्ताह भर में तीन ग्रामीणों की डायरिया से मौत हो चुकी है। इसके अलावा उल्टी-दस्त से रामआसरे, दरोगा, सुमित्रा, रोशनी, तोता, उत्तरा, विकास, आरती, रेखा, सविता, किशोरी का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इसके पहले एक अगस्त को डायरिया से गांव के संदीप (24) की मौत हो गई थी।
बुधवार को एडी स्वास्थ्य रेखा रानी टीम के साथ पहुंचीं। दावा किया कि संदीप की मौत के पीछे के कारण परिजनों ने ही बताए। कहा कि उसने दो दिन बासी मछली खाई थी। इससे उल्टी-दस्त हुए थे। उसे सतना इलाज के लिए ले गये, लेकिन मौत हो गई। इसके अलावा गांव में अन्य को मामूली दस्त व पेटदर्द की शिकायत मिली। सभी का इलाज करा दिया गया है। क्लोरिन, ओआरएस का वितरण किया गया है। किसी को गंभीर समस्या नहीं है। जिस कुएं के पानी पीने की बात सामने आई, उसके बारे में ग्रामीणों ने बताया कि उस कुएं का पानी कोई नही पीता। ग्रामीण हैंडपंप का पानी पीते हैं।