फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Death of a child drowned in a dam

Chitrakoot News: बांध में डूबे बालक की मौत

Wed, 11 Oct 2023 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Wed, 11 Oct 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Death of a child drowned in a dam
चित्रकूट/रामनगर। रैपुरा थाना क्षेत्र के गुंता बांध में बुआ के साथ नहाने गया बालक डूब गया। लगभग एक घंटे बाद उसे बांध से बाहर निकालकर सीएचसी लाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

अगरहुंडा गांव निवासी बुआ पूजा के साथ रज्जू कुशवाहा का पांच वर्षीय पुत्र दुर्गेश सोमवार की दोपहर को बांध में नहाने गया था। इस दौरान बुआ जानवरों को हटाने के लिए खेत की ओर चली गई। उधर बांध में नहा रहा दुर्गेश का पैर फिसलने से वह डूब गया। काफी देर तक बालक के दिखाई न देने पर सभी लोग खोजबीन करने लगे। उसकी बुआ ने घर आकर जानकारी दी। मौके पर पहुंचे कई ग्रामीण उसकी तलाश करने लगे। समीप में ही कुछ अन्य ग्रामीण भैंस चरा रहे थे। जिन्होंने बहते हुए बालक को देखा तो आनन-फानन बाहर निकाला। उसे अस्पताल लाया गया लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। मां रन्नों देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed