फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Deal strictly with those filing fake cases: SP

फर्जी मुकदमा दर्ज कराने वालों से सख्ती से निपटें: एसपी

Sat, 29 Jun 2024 02:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
Deal strictly with those filing fake cases: SP
चित्रकूट। कानून व्यवस्था में सुधार के लिए डीएम और एसपी ने संयुक्त बैठक ली। पुराने मुकदमे में सजा दिलाकर उसे लिस्ट से हटाए। उन्होंने कहा कि फर्जी मुकदमे लिखवाने वालों के प्रति कड़ाई से निपटें। साथ ही गैंगस्टर एक्ट में कड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के अवैध बस व टेंपो स्टैंड हटवाएं।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में बैठक में डीएम शिवशरणाप्पा जीएन ने एसपी अरुण कुमार सिंह के साथ अधीनस्थों की बैठक ली। कहा कि जिन मुकदमे में सजा दिला दिया गया है उसे लिस्ट से हटाए। महिलाओं व नाबालिगों के अपराध के संबंध में उन्होंने कहा कि इसमें कमी आनी चाहिए। उत्तर प्रदेश पुलिस परीक्षा केंद्र के निर्धारण के संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि दूरियां अधिक होने की स्थिति में जनपद के शहर में चार केंद्र निर्धारण किया गया है। उन्होंने कहा कि सेठ राधाकृष्ण पोद्दार इंटर कॉलेज, जगदगुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय को मानक के उपयुक्त पाए जाने की पश्चात प्रस्ताव बनाकर भेजें।
विज्ञापन

कहा कि मादक पदार्थों की बिक्री पर अंकुश लगाएं। नशा मुक्ति अभियान चलाने के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम न्यायिक राजेश प्रसाद, एएसपी चक्रपाणि त्रिपाठी, सदर एसडीएम सौरभ यादव, राजापुर एसडीएम प्रमोद कुमार झा, एसडीएम मानिकपुर पंकज वर्मा, एसडीएम सतीश चंद्र, मोहम्मद जसीम अहमद, वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी दिनेश त्रिपाठी, शासकीय अधिवक्ता फौजदारी श्याम सुंदर मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed