{"_id":"66f6952c45e447c7fd058a6e","slug":"deadly-attack-on-a-student-returning-home-from-school-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-109840-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: स्कूल से पढक़र घर लौट रही छात्रा पर जानलेवा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: स्कूल से पढक़र घर लौट रही छात्रा पर जानलेवा हमला
विज्ञापन
मऊ (चित्रकूट)। थाना अंतर्गत कस्बे में परिषदीय स्कूल से पढक़र घर लौट रही एक आठ साल की छात्रा रास्ते में शौच क्रिया के लिए खेत के पास रूकी। इसी बीच वहां पहुंचे एक किशोरने छात्रा के गले में हंसिया से गले पर हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों व परिजनों ने इलाज के लिए सामुदयिक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसको प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया।
मऊ कस्बे के वार्ड आंबेडकर नगर की निवासी रूबी (6) दलित बस्ती में स्थित परिषदीय स्कूल में कक्षा 3 पढ़ती है। गुरुवार की दोपहर दो बजे लगभग वह स्कूल से पढक़र अपने कुछ सहेलियों के साथ आ रही थी। रास्ते में वह शौच क्रिया के लिए रूकी। वह सडक़ किनारे शौच क्रिया करने लगी। इसी बीच एक दलित बस्ती का ही एक किशोर वहां से गुजरा और बिना कुछ कहे छात्रा के गले में हंसिया से वारकर घायल कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
यह देखकर आसपास के लोग बचाने दौड़े इसी बीच आरोपी हंसिया लेकर भाग निकला। परिजन व आसपास केलोगों ने उसे इलाज के लिए सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पुलिस भी पहुंची है।जहां डाक्टरों ने प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष मऊ विनोद कुमार राय ने बताया कि इस मामले में अभी परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दिया है।