फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Dead body of teenage girl found hanging on a tree

Chitrakoot News: पेड़ पर लटका मिला किशोरी का शव

Sat, 13 Jan 2024 02:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jan 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
Dead body of teenage girl found hanging on a tree
सरधुआ (चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के ममसी गांव के बाहर पेड़ पर किशोरी का शव फंदे से लटका मिला। यह देखकर गांव में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन

ममसी बुजुर्ग गांव में शुक्रवार को गांव के विनोद ने बताया कि उसकी पुत्री कुमकुम (16) तड़के शौच के लिए घर से निकल गई। काफी देर तक उसके घर न लौटने पर चिंतित परिजन ढूंढने निकले। कुछ दूरी पर बबूल के पेड़ में दुपट्टे से लटकता शव मिला। यह देख परिजनों के होश उड़ गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। इस संबंध में परिजनों ने बताया कि अज्ञात कारण के चलते खुदकुशी की संभावना है। यह जरूर बताया कि गुरुवार की शाम गांव की एक महिला से उसका विवाद हुआ था। थाना प्रभारी जयप्रकाश उपाध्याय ने बताया कि प्रथम दृष्टया खुदकुशी लगती है। परिजनों ने कोई तहरीर भी नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed