फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Dead body of drowned youth found in Yamuna

Chitrakoot News: यमुना में डूबे युवक का शव मिला

Sat, 01 Mar 2025 11:14 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Mar 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
Dead body of drowned youth found in Yamuna
राजापुर (चित्रकूट)। यमुना नदी में ससुराल जाते समय शुक्रवार को डूबे युवक का शव शनिवार को नदी के पानी में उतराता मिला।
विज्ञापन

तीर धुमाई गंगू निवासी चंद्रमोहन निषाद ने बताया कि पिता कामता प्रसाद (37) शुक्रवार की शाम करीब चार बजे यमुना पार करके ससुराल चंदनमऊ थाना किशनपुर जनपद फतेहपुर जा रहे थे। यमुना के तेज बहाव के कारण डूब गए थे। डूबता देख नाविकों ने बचाने का प्रयास किया था लेकिन बचा नहीं सके थे। परिजनों ने बताया कि नदी के उस पार जाने के लिए उनके पास रुपये नहीं थे तो वह तैर कर ही नदी पार कर रहे थे तभी यह हादसा हुआ। पुलिस गोताखोरों की मदद से उन्हें खोज रही थी। शनिवार की सुबह 10 बजे फतेहपुर जनपद के परवेजपुर दामपुर के यमुना घाट में लोगों ने शव पानी में उतराता हुआ देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकलवाया। थाना प्रभारी राम सिंह ने बताया कि युवक के शव मिलने की सूचना राजस्व टीम को दी है। पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सूचना पर नायब तहसीलदार पारुल सिंह परिहार, राजस्व निरीक्षक कैलाश शुक्ला, क्षेत्रीय लेखपाल शशांक मिश्रा गांव पहुंचे और लिखापढ़ी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed