{"_id":"60cb0c51c052d1515236184f","slug":"dead-body-of-a-male-bear-found-on-the-track-in-chitrakoot","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट: ट्रैक पर मिला नर भालू का शव, शिकार किए जाने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट: ट्रैक पर मिला नर भालू का शव, शिकार किए जाने की आशंका
Thu, 17 Jun 2021 02:28 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 17 Jun 2021 02:28 PM IST
सार
चित्रकूट में भालू की मौत का मामला सामने आया है। भालू के शरीर से प्रमुख अंग गायब मिले। शिकार किए जाने की भी आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
ट्रैक पर मिला नर भालू का शव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चित्रकूट जिले में ट्रेन से टकराकर भालू की मौत का मामला सामने आया है। गुरुवार को मारकुंडी रेंज में ट्रैक पर नर भालू का शव मिला। भालू के शरीर से प्रमुख अंग गायब मिले। शिकार किए जाने की भी आशंका जताई जा रही है। लोगो ने बताया कई दिनों से इस क्षेत्र में भालू घूम रहा था।
घटना की जानकारी मिलते ही वाइल्ड लाइफ और वन विभाग रेंज की टीम मौके पर पहुंची। बॉर्डर क्षेत्र होने के चलते दोनों वनक्षेत्राधिकारी आपस मे भिड़ गए। अधिकारी एक दूसरे के क्षेत्र का मामला होने की बात कर रहे हैं। उच्चाधिकारियों में आपस में बातचीत चल रही है। कुछ देर बाद वनक्षेत्राधिकारी रमेश यादव मौके से चले गए। वाइल्डलाइफ की टीम मौके पर मौजूद है।