फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Daughter was beaten to death for talking on mobile

पिता ने पुत्री को डंडों से पीट की हत्या

Tue, 12 Jul 2022 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Daughter was beaten to death for talking on mobile
चित्रकूट। रैपुरा थाना क्षेत्र के इटवां चमरूआपुरवा में पुत्री के मोबाइल से बात करने से नाराज पिता ने डंडों से पीटकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस अधीक्षक ने पड़ोसियाें व मृतका के परिजनों से जानकारी ली। पुलिस ने आरोपी पिता को आलाकत्ल के साथ गांव के बाहर से पकड़ लिया है।
विज्ञापन

मंगलवार को इटवां की चमरूआपुरवा निवासी नीतू यादव (17) अकेले घर में थी। उसके मामा मइयादीन निवासी सरैंया ने बताया कि सुबह वह घर के बरामदे में चारपाई पर बैठे किसी से मोबाइल पर बात कर रही थी। इसी बीच उसका पिता बबोचन यादव आ गया। पिता को देख पुत्री ने मोबाइल कहीं छिपा दिया। मोबाइल छिपाने की जानकारी होने पर वह पुत्री के बार-बार मोबाइल मांगता रहा, नीतू ने मोबाइल नहीं दिया। तो उसने एक दिन पहले नीतू को दिए 1600 रुपये मांगे। वह उसका भी जवाब नहीं दे सकी। इसी बात से नाराज बबोचन ने नजदीक रखा डंडा उठाकर पुत्री को पीटने लगा। सिर के बाई ओर कई वार करने से वह लहूलुहान होकर गिर पड़ी। पुत्री के चीखने की आवाज सुनकर पड़ोसियों ने नीतू को सीएचसी रैपुरा पहुंचाया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा व थाना प्रभारी नागेंद्र नागर मय फोर्स पहुंचे। परिजनों से मामले की जानकारी के बाद शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए मुख्यालय भेजा। मृतका के मामा ने बबोचन के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed