{"_id":"62b0c070a8056055de0feff1","slug":"daughter-in-law-murdered-with-an-ax-on-suspicion-of-illicit-relations-chitrakoot-news-knp7034207175","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध संबंधों के शक में बहू की कुल्हाड़ी से हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध संबंधों के शक में बहू की कुल्हाड़ी से हत्या
विज्ञापन
फोटो-4-पत्नी की हत्या की जानकारी देता उसका पति राजेश कुमार। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। अवैध संबंधों के शक में सोमवार को जेठ ने अपने छोटे भाई की पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। इसके बाद गांव के बाहर भाग निकला। पुलिस ने आरोपी को तालाब के पास से पकड़ लिया। महिला के बेटे की मंगलवार को शादी होनी थी, जो अब स्थगित हो गई है। वारदात रैपुरा थाना क्षेत्र के बांधी गांव की है।
बांधी गांव निवासी राजेश रैदास के बेटे पंकज की शादी की तैयारियां चल रही थीं। सोमवार को उसके घर में तेल पूजन का कार्यक्रम था और मंगलवार को खंडेहा देउरा बरात जानी थी। राजेश की पत्नी कुसुमा देवी (36) सोमवार की सुबह रिश्तेदारों के लिए नाश्ता बनाने की तैयारी कर रही थी। इसी बीच घर के गेट पर बैठा जेठ बाबूलाल पत्थर पर कुल्हाड़ी की धार को तेज करने लगा। फिर बड़बड़ाते हुए आया फिर बहू कुसुमा पर वार कर दिया। पहला वार उसका खाली गया तो बाबूलाल को पकड़ने दौड़े। कुसुमा भी चिल्लाते हुए अंदर की ओर भागी, इस पर बाबूलाल ने दौड़कर दूसरा वार उसकी गर्दन के पास कर दिया। इससे वह रक्तरंजित होकर गिर पड़ी। इसके बाद हत्यारोपी कुल्हाड़ी फेंककर आराम से चला गया।
परिवार के लोग महिला को लेकर सीएचसी रामनगर पहुंचे। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल लाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर रैपुरा थाना प्रभारी नागेंद्र नागर पहुंचे और रक्तरंजित कुल्हाड़ी बरामद कर ली। चार घंटे की तलाश के बाद पुलिस ने ग्रामीणों की सूचना पर हत्यारोपी जेठ को गांव के बाहर तालाब के पास से पकड़ लिया। पति ने बड़े भाई बाबूलाल पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।