फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   dacoit not identified

मारे गए डाकू की िशनाख्त नहीं

Fri, 27 May 2016 11:10 PM IST
चित्रक्ूट की ख्ाबरें
चित्रक्ूट की ख्ाबरें Updated Fri, 27 May 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
dacoit not identified
बरामद सामग्री की जानकारी देते एसपी केके चौधरी। - फोटो : amar ujala bureau
पुलिस से मुठभेड़ में मारे गए डाकू की दूसरे दिन भी शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस का दावा है कि मारा गया सदस्य 50 हजार के इनामी डाकू गौरी यादव के गैंग का ही सदस्य है। गैंग के सदस्यों के परिजनों से शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।  गौरतलब है कि गुरुवार की रात को रैपुरा थाना क्षेत्र के दशाह जंगल में पुलिस की डाकू गौरी यादव गैंग से सीधी मुठभेड़ हो गई थी।
विज्ञापन


जिसमें एक डाकू मारा गया था और भारी मात्रा में कारतूस, दो असलहे और अन्य सामग्री भी मिली थी। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय कालूपुर में पत्रकारों से बातचीत में एसपी केके चौधरी ने बताया कि घनघोर जंगल के बीच पुलिस की मुठभेड़ हुई। मारा गया शख्स डाकू गौरी गैंग का ही सदस्य है।
विज्ञापन


उसकी कमर में कारतूस का पट्टा था। तमंचा उसके हाथ के पास पड़ा था जिसमें एक कारतूस भी भरी थी। मौके की स्थिति को देखते हुुए स्पष्ट है कि मौके पर पांच से अधिक लोग जरूर रहे होंगे। कुछ लोगों के घसीटने के भी निशान हैं। एके-47 की आधा दर्जन खोखे बरामद हुए हैं। डाकुओं ने पुलिस पर एके-47 से फायर झोंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दावा है कि मुठभेड़ के दौरान गैंग सरगना गौरी और गैंग का हार्डकोर सदस्य गोप्पा यादव भी मौजूद थे जो पुलिस की फायरिंग के बाद भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed