{"_id":"60183d4f8ebc3e31cf434682","slug":"daamaad-ne-sasur-ko-peeta-maut-chitrakutt-news-knp609322773","type":"story","status":"publish","title_hn":"दामाद ने ससुर को पीटा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दामाद ने ससुर को पीटा, मौत
विज्ञापन
चित्रकूट। सदर कोतवाली अंतर्गत पुरवा तरौहा गांव में दामाद और ससुर के बीच खाने पीने को लेकर हुई मारपीट में घायल ससुर की मौत हो गई। भरतकूप निवासी शिवबरन पुरवा तरौहा गांव स्थित अपने ससुराल में 15 सालों से रह रहा है।
शनिवार को को उसकी अपने ससुर रजुवा (70) से खाने पीने को लेकर कहासुनी हुई। इस पर शिवबरन ने ससुर को लाठी डंडों से पीट दिया था, जिसमें वह घायल हो गए। परिजन घायल का घर में ही इलाज करा रहे थे। रविवार को इलाज के दौरान रजुवा की मौत हो गई।
रजुवा के पुत्र रामराज ने आरोपी जीजा के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। शिवरामपुर चौकी प्रभारी अजीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है।