{"_id":"60183b218ebc3e08bf311fca","slug":"daakoo-gauree-yaadav-par-inaamee-raashi-badhaane-kee-taiyaaree-chitrakutt-news-knp609321997","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट : डाकू गौरी यादव पर इनामी राशि बढ़ाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट : डाकू गौरी यादव पर इनामी राशि बढ़ाने की तैयारी
विज्ञापन
चित्रकूट। आगामी पंचायत चुनावों में डकैतों की दखलंदाजी को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। पुलिस की इकलौते डाकू गौरी यादव की गैंग की हरकतों पर खास नजर है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गौरी यादव पर इनामी राशि बढ़ाने के लिए डीजीपी कार्यालय स्वीकृति फाइल भेजी गई है। उस पर अभी यूपी से एक लाख और एमपी से 50 हजार का इनाम घोषित है।
डाकू गौरी यादव की मां निवर्तमान ग्राम प्रधान हैं। आशंका है कि आगामी पंचायत चुनाव में डकैतों द्वारा अपने चहेतों को चुनाव जिताने के लिए दबाव बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इस जानकारी पर पुलिस महकमा सचेत हो गया है। गौरी गैंग की धरपकड़ के लिए प्रयागराज जोन के एडीजी प्रेमप्रकाश और आईजी के सत्यनारायण जंगलों में कांबिंग कर चुके हैं। अब चित्रकूट एसपी अंकित मित्तल भी डकैतों की तलाश में जंगलों में उतरे हैं।
सूत्रों का दावा है कि लगातार पुलिस के बढ़ते दबाव के कारण डाकू गौरी ने अपने परिजनों को इस चुनाव में न लड़ने का संदेश दिया है। डेढ़ लाख के इनामी डाकू गौरी यादव पर शिकंजा कसने के लिए यूपी एमपी की पुलिस लगातार कवायद कर रही है। इसी क्र्रम में जल्द ही यूपी पुलिस उस पर पांच लाख रुपये का इनाम घोषित करेगी। आईजी और एसपी ने बताया कि इनाम बढ़ाने की स्वीकृति फाइल डीजीपी कार्यालय भेजी गई है। सतना एसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि डाकू गौरी पर जल्द एक लाख का इनाम घोषित किया जाएगा।